Sheikhpura double murder firing between cousins over petty dispute two killed डबल मर्डर से थर्राया शेखपुरा, थ्रेसर हटाने के लिए चचेरे भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग; दो लोगों की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डबल मर्डर से थर्राया शेखपुरा, थ्रेसर हटाने के लिए चचेरे भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग; दो लोगों की मौत

शेखपुरा जिले के अकौना में दो चचेरे भाइयों के बीच हुए मामूली झगड़े में अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बुजुर्ग भी शामिल हैं, जो झगड़ा छुड़ाने के लिए गए थे।

Sat, 18 April 2026 04:57 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, शेखपुरा
share
डबल मर्डर से थर्राया शेखपुरा, थ्रेसर हटाने के लिए चचेरे भाइयों में अंधाधुंध फायरिंग; दो  लोगों की मौत

Sheikhpura News: बिहार का शेखपुरा जिला डबल मर्डर से थर्रा उठा। सिरारी थाना क्षेत्र के अकौना गांव में थ्रेसर हटाने के मामूली विवाद में चचेरे भाइयों में खूनी संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों के बीच अंधाधुंध फायरिंग की गई। इसमें एक बुजुर्ग समेत दो लोगों की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल बन गया। पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।

जानकारी के अनुसार, अकौना गांव निवासी राजेश कुमार और प्रेम राज उर्फ संतोष कुमार के बीच थ्रेसर हटाने को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों के बीच मारपीट होने लग गई। देखते ही देखते उनके बीच गोलीबारी शुरू हो गई। इसी दौरान झगड़ा शांत कराने पहुंचे 65 वर्षीय पूना यादव को सिर में गोली लग गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

शुक्रवार रात को हुई इस घटना के बाद माहौल और बिगड़ गया। आरोप है कि संतोष कुमार ने रिवॉल्वर से गोली चलाई थी। इसके बाद दूसरे पक्ष की ओर से भी जवाबी फायरिंग की गई। इस गोलीबारी में संतोष कुमार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आनन-फानन में सदर अस्पताल शेखपुरा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि शनिवार सुबह इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अर्धनग्न हालत में मिली पति की लाश, पहली बीवी बोली- दूसरी वाली ने मार दिया

पुलिस छावनी में तब्दील अकौना

इस दोहरे हत्याकांड के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।शेखपुरा के पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी के निर्देश पर एएसपी डॉ. राकेश कुमार के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी की गई, जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोकामा में डबल मर्डर से सनसनी, 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे को कुदाल से काटा

ऐक्शन में पुलिस

एसपी बलिराम कुमार ने बताया कि थ्रेसर हटाने के विवाद में दो चचेरे भाइयों के बीच गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें एक बुजुर्ग सहित दो लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच में जुटी है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि इस खौफनाक वारदात में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

(शेखपुरा से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; तनाव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।