Husband Body Found Semi Naked in Purnea First Wife Alleges Second Wife Killed Him पूर्णिया में अर्धनग्न हालत में मिली पति की लाश, पहली बीवी बोली- दूसरी वाली ने मार दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया में अर्धनग्न हालत में मिली पति की लाश, पहली बीवी बोली- दूसरी वाली ने मार दिया

पूर्णिया जिले के भवानीपुर स्थित एक गांव में एक व्यक्ति का अर्धनग्न हालत में शव शनिवार सुबह खेत में पड़ा मिला। मृतक की पहली बीवी ने दूसरी पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत की वजह पता चल पाएगी।

Sat, 18 April 2026 04:41 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, भवानीपुर (पूर्णिया)
share
पूर्णिया में अर्धनग्न हालत में मिली पति की लाश, पहली बीवी बोली- दूसरी वाली ने मार दिया

बिहार के पूर्णिया जिले में शनिवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के गोंदवारा पतकेली पंचायत स्थित तुर्की मुसहरी टोला की है। मृतक की पहचान शेखपुरा सब्जी टोला वार्ड नंबर 6 निवासी मोहम्मद सोहराब के रूप में हुई है। उसकी उम्र 45 साल थी। मृतक की पहली पत्नी ने आरोप लगाया है कि दूसरी बीवी ने उनकी हत्या कर दी। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

सोहराब का शव खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा हुआ मिला। सूचना मिलने पर भवानीपुर थानाध्यक्ष राजकुमार चौधरी, एसआई शैलेश सिंह, विकास कुमार, अमित कुमार पीएसआई श्रुति कुमारी, शिवेश कुमार मिश्रा सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह मक्का खेत गए किसानों ने देखा कि अर्धनग्न अवस्था में एक शख्स का शव पड़ा हुआ है, जिसके बाद लोगों ने शोर मचाया। मक्का के खेत में शव की बात समूचे क्षेत्र में फैलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में शव की पहचान सोहराब के रूप में की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिट्टी में दबकर ननद और भौजाई की मौत, पूर्णिया में कैसे हुआ दर्दनाक हादसा

सोहराब की दो बीवियां, पहली ने दूसरी पर लगाया हत्या का आरोप

घटना की जानकारी मिलते ही सोहराब की पहली पत्नी और परिजन भी वहां पहुंचे। पहली पत्नी ने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को बताया कि सोहराब लगभग 12 साल से तुर्की मुसहरी में कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी के साथ रहते थे।

परिजनों ने बताया कि वह कभी-कभार ही अपने घर शेखपुरा सब्जी टोला आता था। सोहराब की पहली पत्नी ने उसके दूसरी पत्नी पर सोहराब की साजिश के तहत हत्या करने का आरोप लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में घुसकर युवक की चाकू से गोदकर हत्या, 4 बाइकों पर आए थे 15 हमलावर; तनाव

दूसरी बीवी बोली- रात को खेत देखने गए थे, सुबह लाश मिली

वहीं, मृतक की कथित दूसरी पत्नी भीखमा देवी ने बताया कि सोहराब शुक्रवार की शाम को खेत देखने की बात कहकर निकले थे, मगर वापस नहीं लौटे और शनिवार को उनका शव खेत में मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद धमदाहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संदीप गोल्डी भी मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह स्पष्ट हो पाएगी।

पुलिस क्या बोली

एसडीपीओ संदीप गोल्डी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक इस संबंध में कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

(भवानीपुर से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मियां-बीवी का झगड़ा छुड़ाना पड़ गया महंगा, मधुबनी में महिला की चाकू मारकर हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।