Double Murder in Mokama Mother Son Hacked to Death with Hoes Over 4 Katha Land मोकामा में डबल मर्डर से सनसनी, 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे को कुदाल से काटकर मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मोकामा में डबल मर्डर से सनसनी, 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे को कुदाल से काटकर मार डाला

पटना के मोकामा में 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे की कुदाल से काटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में दो भाइयों के परिवार में झगड़ा हो गया था। तभी एक भाई, उसके बेटों एवं पत्नी ने दूसरे भाई के परिवार पर कुदाल, ईंट-पत्थर आदि से हमला किया।

Tue, 7 April 2026 08:48 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, मोकामा (पटना)
share
मोकामा में डबल मर्डर से सनसनी, 4 कट्ठा जमीन के लिए मां-बेटे को कुदाल से काटकर मार डाला

Bihar Crime: बिहार के पटना जिले के मोकामा में मंगलवार को डबल मर्डर से सनसनी मच गई। मोकामा थाना क्षेत्र के शाहबेगपुर, वार्ड नंबर 22 में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद में मारपीट के बाद दो लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान वार्ड नंबर 11 निवासी अजय यादव के 30 वर्षीय बेटे राजीव कुमार एवं 55 साल की पत्नी मूंगा देवी के रूप में हुई है। वहीं, मारपीट में अजय यादव का एक अन्य बेटा कृ्ष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जा रहा है कि महज 4 कट्ठा जमीन के लिए यह खून-खराबा हुआ। हत्या का आरोप मृतक के सगे चाचा और उसके परिवार वालों पर लगा है।

जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 22 निवासी विजय यादव का अपने सहोदर भाई अजय यादव से जमीन के एक टुकड़े को लेकर लंबे समय से झगड़ा चल रहा है। मंगलवार की सुबह अजय यादव का पुत्र राजीव, कृष्णा और पत्नी मूंगा देवी और नाती आदित्य कुमार इस जमीन पर लगे गेहूं की कटनी करवाने गए थे।

तभी, अजय यादव के परिवार का भाई विजय यादव से झगड़ा हो गया। वहां पर विजय के बेटे विवेक, विक्रम और पत्नी मंजू देवी भी मौजूद थे। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच विजय यादव ने अपने बेटों एवं पत्नी के साथ मिलकर भाई के परिवार पर लाठी-डंडे एवं ईंट-कुदाल से हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान के हामिद, जलाल पहलवान हुए चित; मोकामा में खूब जमा अनंत सिंह का दंगल

घटना की सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को मोकामा ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टर ने अजय के बेटे राजीव को मृत घोषित कर दिया। जबकि मूंगा देवी, कृष्णा कुमार और विक्रम को पटना रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मूंगा देवी की भी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीं पुलिस ने विजय यादव, उसके पुत्र विवेक कुमार और विजय यादव की पत्नी मंजू देवी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पटना ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच की। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं।

क्या बोले एसपी

एसपी के अनुसार अजय यादव की पत्नी मूंगा देवी उर्फ हीरा देवी, राजीव कुमार, कृष्ण कुमार और आदित्य कुमार गेहूं की कटनी कर कर लौट रहे थे। इसी दौरान विजय यादव उनकी पत्नी मंजू देवी पुत्र विवेक कुमार, विक्रम कुमार एवं अन्य 6 लोगों के द्वारा मिलकर लाठी डंडे, ईंट और कुदाल से उन पर हमला कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाप ने जवान बेटी को मार डाला, लोहे की रॉड से निर्मम हत्या, लव अफेयर से था नाराज

तीन गिरफ्तार

इस घटना में अजय यादव के पुत्र राजीव कुमार और पत्नी मूंगा देवी उर्फ हीरा देवी की इलाज के दौरान पटना में मौत हो गई। इस घटना में घटनास्थल से कुदाल और ईट बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी विजय यादव और उनकी पत्नी मंजू देवी पुत्र विक्रम कुमार और विवेक कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। इस घटना में शामिल अन्य आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।

(मोकामा से हिन्दुस्तान संवाददाता की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हॉस्टल में 5 साल के बच्चे की निर्मम हत्या के बाद बवाल, गयाजी-पटना हाईवे ब्लॉक
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।