sex racket and obscene video make on dhaba in bihar girls get 500 rupees raid in muzaffarpur बिहार में ढाबे पर सेक्स रैकेट और गंदा वीडियो का खेल, लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये; रेड में कई खुलासे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में ढाबे पर सेक्स रैकेट और गंदा वीडियो का खेल, लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये; रेड में कई खुलासे

Sex Racket: युवती ने पुलिस को बताया कि ढाबे का मैनेजर मिथिलेश लड़कियों से डील करता था। वह धमकी देता था कि नहीं आने पर उनका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ग्राहकों से वसूले गए रुपये में 50 प्रतिशत ढाबे का मैनेजर रखता था।

Thu, 16 April 2026 08:11 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
बिहार में ढाबे पर सेक्स रैकेट और गंदा वीडियो का खेल, लड़कियों को मिलते हैं 500 रुपये; रेड में कई खुलासे

Sex Racket: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। यहां गरहां ओपी अंतर्गत पटियासा में फोरलेन किनारे स्थित मोहनी ढाबा पर सेक्स रैकेट चल रहा था। यहां युवतियों से देह व्यापार कराने के साथ उनका अश्लील वीडियो भी बनाया जा रहा था। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाबे का मैनेजर मिथिलेश कुमार युवतियों को बार-बार बुलाता था। देह व्यापार में एक ग्राहक से 500 से 600 रुपये युवतियों को मिलते थे। पुलिस ने ढाबे पर छापेमारी करते हुए मीनापुर और तुर्की थाना इलाके की दो युवतियों को मुक्त कराया है। सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने बुधवार को बताया कि अहियापुर और गरहां ओपी पुलिस की संयुक्त टीम ने ढाबे के मैनेजर मिथिलेश कुमार और पटियासा के अमित कुमार को गिरफ्तार किया है।

ढाबे के काउंटर से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामान जब्त किए गए हैं। देह व्यापार से जुड़ी हिसाब की डायरी मिली है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपितों के अलावा एफआईआर में ढाबा के मालिक पटियासा निवासी उमेश राय को सेक्स रैकेट संचालित करने के मामले में नामजद किया है। मीनापुर की युवती ने पुलिस को बताया कि ढाबे का मैनेजर मिथिलेश लड़कियों से डील करता था। वह धमकी देता था कि नहीं आने पर उनका फोटो और वीडियो वायरल कर देगा। ग्राहकों से वसूले गए रुपये में 50 प्रतिशत ढाबे का मैनेजर रखता था। गिरफ्तार अमित ने भी स्वीकार किया है कि मिथिलेश ही लड़कियों से डील करता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ताजपोशी के बाद अब विकसित बिहार की बारी, सम्राट चौधरी के सामने क्या है चुनौती
ये भी पढ़ें:बिहार में 14 साल के भाई ने चचेरी बहन से किया रेप, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म

बताया जाता है कि पटियासा ही नहीं अहियापुर थाना इलाके में दरभंगा फोरलेन पर सदातपुर मोड़ से लेकर बखरी तक देह व्यापार के अलग-अलग अड्डे संचालित हो रहे हैं। कई आवासीय होटलों में भी सेक्स रैकेट चल रहा है। यहां पर गर्लफ्रेंड व ब्वायफ्रेंड बनकर आने वाले जोड़े को घंटे की दर से कमरा दिया जाता है।

मासूम बच्ची से रेप

इधर मुजफ्फरपुर में करजा थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 अप्रैल को 15 साल के किशोर ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। उसके साथ दरिंदगी भी की, जिससे प्राइवेट पार्ट में गहरा जख्म हो गया। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में घर लाकर छोड़ दिया। आरोपित पीड़िता का चचेरा भाई है। मामले को लेकर बच्ची की मां ने बुधवार को करजा थाना में केस दर्ज कराया है। इसमें किशोर को आरोपित किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित किशोर को हिरासत में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हंस क्यों नहीं रहे हैं? हंसिए.., नीतीश ने बिजेंद्र यादव के गाल पर हाथ रख दी बधाई

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 14 अप्रैल को राशन लेने गई थी। इसी बीच बच्ची को घर से बुलाकर ले गया। वापस राशन लेकर घर पहुंची तो बच्ची दादी के पास बैठी थी और उसके प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था। बच्ची से पूछताछ की तो बताया कि आरोपित ने जख्मी कर दिया। आरोपित के घर पहुंचकर शिकायत की तो बच्ची का इलाज कराने की बात कही। इसके बाद मड़वन सीएचसी ले गई, जहां से मेडिकल रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।