serial killer killing people in kaimur police investigating also in uttar pradesh कैमूर में सीरियल किलर कर रहा कत्लेआम? गायब सिर वाली 4 लाशें किसकी हैं; यूपी पहुंची जांच की आंच, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कैमूर में सीरियल किलर कर रहा कत्लेआम? गायब सिर वाली 4 लाशें किसकी हैं; यूपी पहुंची जांच की आंच

रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नहर किनारे के रास्तों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। पुलिस हत्या और शवों की पहचान की गुत्थी सुलझाने में जुटी है

Thu, 14 May 2026 01:42 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवादाता, रामगढ़, कैमूर
share
कैमूर में सीरियल किलर कर रहा कत्लेआम? गायब सिर वाली 4 लाशें किसकी हैं; यूपी पहुंची जांच की आंच

बिहार के कैमूर जिले में सूटकेस से बोरों तक पंहुची कत्ल की गुत्थी को सुलझाना पुलिस के लिए कठिन चुनौती बन गई है। सबसे पहले बता दें कि एक बार फिर बुधवार को रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे के सिरकटे शवों के टुकड़े मिलने से क्षेत्र सनसनी फैल गई। 36 घंटे के भीतर दूसरी बार सिर कटे शव मिले हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बोरे एक-दूसरे से करीब सौ मीटर की दूरी पर फेंके गए थे।

ग्रामीणों ने सूचना तुरंत रामगढ़ थाना पुलिस को दी। पुलिस ने जब बोरों को खोला तो उसमें से एक महिला और एक बच्चे के शव चार टुकड़ों में मिले। दोनों के सिर गायब हैं। डीएसपी ने बताया कि सूटकेस व बोरे में कुल चार शवों के टुकड़े मिले हैं जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे का शव है। चौथे शव का सत्यापन किया जा रहा है। रविवार को भी दो शवों के कटे टुकड़े बरामद किए गए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विक्रमशिला सेतु के बाद अब बिहार में एक और पुलिया धंसी, 6 लोग मलबे में दबे;हड़कंप
ये भी पढ़ें:पटना समेत बिहार के 6 जिलों में आज ब्लैकआउट, 15 मिनट तक क्यों छा जाएगा अंधेरा

अब कैमूर में इस सीरियल मर्डर मिस्ट्री से पुलिस के होश उड़ गए हैं। कत्ल का राज व कातिलों द्वारा रामगढ़ को डंपिंग ग्राउंड के रूप में इस्तेमाल करने की वारदात का पर्दाफाश करने को पुलिस ने अब जांच का जाल यूपी तक फैला दिया है। पुलिस की टीमें यूपी के थानों में बैठकर मिसिंग केस का रिकॉर्ड खंगाल रही है। फिलहाल यह जघन्य हत्याकांड आमजन व पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। यहां लोग आपस में सीरियल किलर और सीरियल किलिंग की बातें भी कर रहे हैं।

गौरतलब है कि पहले (10 मई) रविवार को और फिर मंगलवार को सूटकेस व बोरे से बरामद गायब सिर वाले चार शवों की वारदात से कानून व्यवस्था पर भी सवालिया निशान लग गये हैं। इस बीच इस सनसनीखेज वारदात का रामगढ़ कनेक्शन भी सुर्खियों में आ गया है। पुलिस इस मामले में रामगढ़ के एक संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि अभैदे में बरामद बच्चे के शव के कमीज पर रामगढ़ के किसी टेलर का स्टीकर मिला है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमरा नंबर 501 और 503 खोलेंगे NEET पेपर लीक कांड के राज? नालंदा में CBI का ऐक्शन

डीएसपी ने इस मामले पर कुछ भी बताने से परहेज बरता लेकिन कहा कि पुलिस जांच के क्रम में पूछताछ कर रही है। उधर पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जिले और पड़ोसी इलाकों से लापता लोगों की सूची भी मंगाई गई है ताकि शवों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि हर पहलू पर जांच की जा रही है। हालांकि लगातार सामने आ रही इन खौफनाक घटनाओं ने कानून- व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

एसपी ने इलाके में की घेराबंदी

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। गौरतलब है कि रविवार को भी दो शवों के कटे टुकड़े बरामद किए गए थे। उन शवों की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए पीएमसीएच पटना भेजा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी, सीरियल मर्डर की आशंका से दहला कैमूर

पुलिस हत्या और शवों की पहचान करने में जुटी

रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे का शव मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और नहर किनारे के रास्तों की भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। पुलिस हत्या और शवों की पहचान की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। उधर बुधवार को एसपी पूरे दिन रामगढ़ थाना में जमे रहे और पुलिस अधिकारियों के साथ विभिन्न बिंदुओं पर मंथन करते रहे।

मोहनियां डीएसपी ने बताया कि दुर्गावती नदी व कर्मनाशा नहर दोनों घटनाओं को जोड़कर पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने जिले के लोगों से मिसिंग की घटना की जानकारी देने की अपील भी की। बता दें कि सूटकेस कांड के बाद एसपी ने एसआईटी का गठन किया था। इस टीम के गुत्थी सुलझाने से पहले हीं बोरे वाली दूसरी वारदात सामने आ गई। गौरतलब है कि रविवार को भी दो शवों के कटे टुकड़े बरामद किए गए थे। उन शवों की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।