Kaimur Serial killer sensation four decapitated bodies found within 36 Hours 36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी, सीरियल मर्डर की आशंका से दहला कैमूर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी, सीरियल मर्डर की आशंका से दहला कैमूर

कैमूर जिले के 36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले दुर्गावती नदी में सूटकेस में दो सिरकटे शव मिले। इसके बाद अब अभैदे नहर के किनारे प्लास्टिक के बोरे में दो धड़ों के चार टुकड़े मिले। सीरियल किलिंग की आशंका जताई जा रही है। 

Wed, 13 May 2026 09:31 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, अखिलेश श्रीवास्तव, रामगढ़
share
36 घंटे में 4 सिरकटी लाशें मिलने से सनसनी, सीरियल मर्डर की आशंका से दहला कैमूर

बिहार का कैमूर जिला सीरियल मर्डर की आशंका से दहल गया है। जिले में 36 घंटे के भीतर 4 सिरकटी लाशें मिल चुकी हैं। रामगढ़ थाना क्षेत्र में अभैदे गांव के पास मंगलवार रात नहर किनारे दो बोरों में महिला और बच्चे के सिरकटे शवों के टुकड़े मिले। इससे पहले रविवार सुबह दुर्गावती नदी के किनारे सूटकेस में बंद दो सिर कटे हुए शव मिले थे। 36 घंटे के भीतर दूसरी बार सिर कटी लाशें मिलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है।

अभैदे में घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों बोरे एक-दूसरे से करीब 100 मीटर की दूरी पर फेंके गए थे। जब ग्रामीणों ने संदिग्ध हालत में पड़े बोरों को देखा तो इसकी सूचना तुरंत रामगढ़ थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब बोरों को खोला तो उसमें से एक महिला और एक बच्चे के शव चार टुकड़ों में मिले। दोनों शवों के सिर गायब हैं।

दो दिन पहले दुर्गावती नदी में भी दो सिरकटी लाशें दो सूटकेस के अंदर बंद मिली थीं। इनके भी सिर गायब थे। मोहनियां डीएसपी ने बताया कि सूटकेस एवं बोरे में कुल चार शवों के टुकड़े मिले हैं जिसमें एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे का शव है। चौथे शव का सत्यापन किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर काटकर सूटकेस में फेंके धड़, कैमूर में मिली लाशें; डबल मर्डर की आशंका

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी हरिमोहन शुक्ला, मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी।

पोस्टमार्टम और डीएनए जांच पटना में

गौरतलब है कि रविवार को भी दो शवों के कटे टुकड़े बरामद किए गए थे। उन शवों की भी अब तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए पीएमसीएच पटना भेजा है।

(रामगढ़ से अखिलेश श्रीवास्तव की रिपोर्ट)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खेलते-खेलते गायब हो गईं 2 बहनें, दो दिन बाद हाथ-पांव और सिर कटी लाश मिली
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।