FIR against MLA Chetan Anand his wife in Patna AIIMS assault case accused brandishing gun पटना एम्स मामले में विधायक चेतन आनंद, पत्नी पर FIR; डॉक्टर से मारपीट बदसलूकी का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एम्स मामले में विधायक चेतन आनंद, पत्नी पर FIR; डॉक्टर से मारपीट बदसलूकी का आरोप

पटना एम्स में मारपीट मामले में विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी आयुषी और बॉडीगार्ज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अस्पताल के डॉक्टरों ने इनपर मारपीट और बदसलूकी करने और हथियार लहराने का आरोप लगाया है।

Sat, 2 Aug 2025 08:49 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
पटना एम्स मामले में विधायक चेतन आनंद, पत्नी पर FIR; डॉक्टर से मारपीट बदसलूकी का आरोप

बिहार की राजधानी पटना के एम्स अस्पताल में मारपीट मामले में शिवहर से विधायक चेतन आनंद और उनकी पत्नी समेत 3 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनपर एम्स के सुरक्षाकर्मियों से मारपीट और अस्पताल में हथियार लहराने का आरोप है। इस मामले में चेतन आनंद ने भी एम्स के सुरक्षाकर्मियों एवं डॉक्टरों के खिलाफ फुलवारी थाने में केस दर्ज कराया था। उन्होंने गार्ड पर मारपीट और डॉक्टरों को धमकाने एवं बंधक बनाने का आरोप लगाया था। इसके बाद शुक्रवार को एम्स के रेजिडेंट डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे और इलाज ठप हो गया था।

रेजिडेंट डॉक्टरों के अनुसार गुरुवार को एम्स के ट्रॉमा विभाग में एक मरीज के साथ विधायक चेतन आनंद, उनकी पत्नी डॉ. आयुषी और कई लोग पहुंचे थे। नियमानुसार किसी भी मरीज के साथ सिर्फ एक अटेंडेंट को ही अंदर जाने की अनुमति है। आरोप हैं कि जब गार्ड ने अनावश्यक भीड़ को रोकने की कोशिश की तो विधायक के बॉडीगार्ड ने सुरक्षाकर्मी पर पिस्टल के बट से हमला कर दिया। साथ ही ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों और स्टाफ से दुर्व्यवहार कर मारपीट की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एम्स के डॉक्टर हड़ताल पर गए, मारपीट केस में विधायक चेतन आनंद से बवाल बढ़ा
ये भी पढ़ें:पटना एम्स में MLA चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे बंधक बनाए रखा, मरीज देखने गए थे
ये भी पढ़ें:जब RJD का पाला बदलकर NDA के हो लिए थे, MLA चेतन आनंद से पटना एम्स में मारपीट

बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं शिवहर की जेडीयू सांसद लवली आनंद के बेटे MLA चेतन आनंद पर रेजिडेंट डॉक्टर आदिल पर हमला करने और सुरक्षाकर्मी का मोबाइल छीनकर तोड़ने का भी आरोप है। डॉक्टरों ने इसे अस्पताल व्यवस्था पर सीधा हमला बताया है। हड़ताल पर जाने से शुक्रवार को ओपीडी, ट्रॉमा और इमरजेंसी सेवाएं प्रभावित रहीं। सैकड़ों मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ा। जूनियर के साथ अस्पताल के सीनियर डॉक्टर भी विरोध में दिखे।

बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों से शिकायत मिलने और मामला तूल पकड़ने पर पुलिस जांच में जुट गई है। एम्स के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रे हैं। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह भी शुक्रवार को एम्स पहुंचे और डॉक्टरों को समझा-बुझाकर शांत कराने की कोशिश की। उन्होंने डॉक्टरों के आरोपों के जांच की बात कही।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।