Shocking incident in Patna Two innocent people were burnt alive after entering their house mourning in the family पटना में दिल दहला लेने वाली घटना; घर में घुसकर दो मासूमों को जिंदा जलाया, परिवार में मातम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में दिल दहला लेने वाली घटना; घर में घुसकर दो मासूमों को जिंदा जलाया, परिवार में मातम

पटना के जानीपुर इलाके में घर में घुसकर दो बच्चों को जिंदा जला दिया गया। दोनों के शव जली हुई हालत में कमरे से बरामद हुए। घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है। वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है।

Thu, 31 July 2025 05:46 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में दिल दहला लेने वाली घटना; घर में घुसकर दो मासूमों को जिंदा जलाया, परिवार में मातम

पटना में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जब घर में घुसकर दो मासूम बच्चों को जिंदा जला दिया गया। घटना जानीपुर थाना इलाके की है। मृतक दोनों बच्चों की मां पटना एम्स में नर्स है। वहीं इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसर गया है। स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची है। बताया जा रहा कि घर काफी सुनसान इलाके में है।

मृतक बच्चों की पहचान अंजलि और अंश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चे स्कूल से घर लौटे थे, उसी के बाद ये घटना घटी। हालांकि बच्चों की मौत की सही वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है। क्या दुर्घटना के चलते ये घटना घटी, या फिर किसी ने इस वीभत्स हत्याकांड को अंजाम दिया है। जो वीडियो सामने आया है। उसमे बच्चे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ है, चेहरे पर कपड़ा बंधा हुआ है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच लोगों की हत्या पर पूरा गांव खामोश, बच्चे ने पुलिस को बताया; फिर हुआ खुलासा
ये भी पढ़ें:3 साल का भाई, 2 साल की बहन जिंदा जले; लखनऊ बस हादसे में मां-बाप बच गए
ये भी पढ़ें:गैस सिलेंडर में लीक से भीषण आग, मां-बेटे जिंदा जले; सीवान में दर्दनाक हादसा
ये भी पढ़ें:बिहार के मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा, 4 बच्चे जिंदा जले; कई लोग फंसे

घटना के बाद से स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। बताया जा रहा है कि आस-पास के लोगों को भी घटना की जानकारी काफी देर में मिली। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बच्चों के माता-पिता को लोग सांत्वना दे रहे हैं।

वहीं इस घटना पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी सूबे की कानून व्यवस्था पर तंज करते हुए एक्स पर लिखा कि पटना में सत्ता संरक्षित अपराधियों ने घर में घुसकर नर्स के दो नाबालिग बेटों को जिंदा जलाया। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद है कि अब घर, कार्यालय, अस्पताल कहीं कोई सुरक्षित नहीं। सीएम अचेत, बदमाश सचेत!

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।