Senior Deputy Collector of Samastipur Bihar suspended for negligence in PM Modis program समस्तीपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर पर गिरी गाज, पीएम मोदी के प्रोग्राम में लापरवाही पर सस्पेंड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

समस्तीपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर पर गिरी गाज, पीएम मोदी के प्रोग्राम में लापरवाही पर सस्पेंड

अभिराम कुमार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी जिले में तैनात किया गया था। लेकिन वे ड्यूटी पर नहीं पहुंचे।

Thu, 12 June 2025 01:07 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना
share
समस्तीपुर के सीनियर डिप्टी कलेक्टर पर गिरी गाज, पीएम मोदी के प्रोग्राम में लापरवाही पर सस्पेंड

बिहार सरकार ने समस्तीपुर के वरीय उप समाहर्ता अभिराम कुमार को कर्तव्यहीनता को सस्पेंड कर दिया है। अभिराम कुमार परर अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने और पीएम नरेंद्र मोदी के प्रोग्राम में लापरवाही बरतने का आरोप है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय दरभंगा कमिश्नरी ऑफिस तय किया गया है। डीएम की अनुशंसा पर सरकार ने यह कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में पदाधिकारी को जीवन यापन भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई से प्रशासनिक महकमे में हलचल मच गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। अभिरा कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 24 अप्रैल 2025 को मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल में आयोजित राष्ट्रीय पंचायत दिवस कार्यक्रम में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिनियुक्त किए गए थे। इसके बावजूद , उन्होंने मधुबनी समाहरणालय में योगदान नहीं दिया और कार्यक्रम समाप्ति के बाद भी मूल पद पर योगदान नहीं किया। इस संबंध में समस्तीपुर के जिला पदाधिकारी ने कार्रवाई का अनुरोध किया था। जांच के बाद उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई से बिहार के प्रशानिक महकमे में हलचल मच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मधुबनी से पीएम मोदी का ऐलान, विकसित भारत के लिए बिहार का विकास जरूरी
ये भी पढ़ें:न मोदी माला पहनेंगे, न ढोल से स्वागत; पहलगाम हमले के चलते मधुबनी में सादा आयोजन

विभागीय जांच के बाद पाया गया कि अभिराम कुमार ने वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना की है, जो बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता का उल्लंघन है। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए उन्हें बिहार सरकारी सेवक नियमावली के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय आयुक्त कार्यालय दरभंगा में रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। हालांकि, अभिराम कुमार अभी भी ड्यूटी पर नहीं पहुंचे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर तेजस्वी का बड़ा आरोप, जानें क्या कहा
ये भी पढ़ें:अमित शाह का बिहार दौरा टला, अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री
ये भी पढ़ें:बिहार के 1 लाख लोगों के खाते में आएंगे 1011 करोड़ रुपये, पीएम जारी करेंगे किस्त
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।