1 lakh people in Bihar to get Rs 1011 crores PM Modi will release installment बिहार के 1 लाख लोगों के खाते में आएंगे 1011 करोड़ रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 1 लाख लोगों के खाते में आएंगे 1011 करोड़ रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त

बिहार में शहरी आवास योजना के एक लाख से ज्यादा लाभार्थियों को इसी महीने पहली किस्त मिलेगी। पीएम मोदी सीवान से लाभुकों के खाते में 1011 करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर करेंगे।

Sat, 7 June 2025 10:51 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार के 1 लाख लोगों के खाते में आएंगे 1011 करोड़ रुपये, पीएम मोदी जारी करेंगे किस्त

बिहार के 1 लाख से ज्यादा लोगों के बैंक खाते में कुल 1011 करोड़ रुपये इसी महीने आने वाले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यह राशि लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर करेंगे। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पहली किस्त के रूप में यह राशि राज्य के लाभार्थियों को दी जाएगी। इन लाभुकों के आवेदनों के सत्यापन के बाद इसकी स्वीकृति मिल गई है। पीएम मोदी की 20 जून को सीवान में जनसभा प्रस्तावित है।

नगर विकास विभाग के सूत्रों के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी सीवान से राज्य भर के एक लाख से ज्यादा पीएम आवास (शहरी) के लाभुकों के खाते में पहली किस्त की राशि भेजेंगे। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए लाभर्थियों के खाते में सीधे स्थानांतरित की जाएगी। विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि शहरों में आवास योजना के तहत पहली किस्त में हर लाभार्थी को लगभग 60,000 रुपये की राशि मिलती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी सीवान से बिहार को देंगे 7170 करोड़ की सौगात, 22 शहरों को होगा फायदा

पीएम मोदी के इस महीने सीवान आने का कार्यक्रम है। पचरुखी प्रखंड में उनकी 20 जून को जनसभा प्रस्तावित है। यहां से वे नगर विकास विभाग की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरान पीएम द्वारा बिहार के 22 शहरों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट से जुड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा 13 शहरों में वाटर सप्लाई के प्रोजेक्ट का शिलान्यास भी होगा। इनकी लागत 7170 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले केंद्र सरकार का बिहार पर विशेष फोकस है। पीएम मोदी लगातार राज्य के दौरे कर रहे हैं। हाल ही में रोहतास जिले के बिक्रमगंज में उन्होंने रैली को संबोधित किया था। यहां से उन्होंने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की लागत वालीं विभिन्न परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।