Dilip Jaiswal BJP hits back Tejashwi Yadav says he should first implement domicile in RJD तेजस्वी यादव पहले आरजेडी में डोमिसाइल लागू करें, बीजेपी के दिलीप जायसवाल का पलटवार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

तेजस्वी यादव पहले आरजेडी में डोमिसाइल लागू करें, बीजेपी के दिलीप जायसवाल का पलटवार

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को आरजेडी में डोमिसाइल लागू करना चाहिए। उन्होंने संजय यादव की ओर इशारा करते हुए कहा कि उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरियाणा के हैं।

Thu, 6 March 2025 10:23 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
तेजस्वी यादव पहले आरजेडी में डोमिसाइल लागू करें, बीजेपी के दिलीप जायसवाल का पलटवार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव द्वारा डोमिसाइल नीति के वादे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने पलटवार किया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी पहले परिवारवाद से निकलकर अपनी पार्टी आरजेडी में 10 प्रतिशत डोमिसाइल लागू करें। उन्होंने कहा कि तेजस्वी के राज्यसभा सदस्य हरियाणा के हैं।

दिलीप जायसवाल ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर मर्यादा तोड़कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार टीका-टिप्पणी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज विपक्ष जिस तरह की राजनीति कर रहा है, उसे जनता पसंद नहीं करती है। बिहार की जनता को अब लालटेन युग नहीं, नीतीश का विकास युग पसंद है। विपक्षी नेताओं को बिहार में विकास नहीं दिखता है तो आंख का इलाज कराना चाहिए। बिहार में विपक्ष मुफ्त देने की घोषणा कर रहा है, लेकिन एनडीए सम्मान के साथ देने की बात करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डोमिसाइल नीति, नौकरी का फॉर्म फ्री; बेरोजगारों से तेजस्वी का वादा

उन्होंने बताया कि भाजपा का चलो गांव, चलो बूथ की ओर नारा के साथ अभियान चलेगा। पार्टी पदाधिकारी, नेता और कार्यकर्ता प्रदेश मुख्यालय, जिला और प्रखंड मुख्यालय कार्यालय में नहीं दिखेंगे, बल्कि गांव-गांव जाएंगे। उन्होंने विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया। डबल इंजन सरकार की ओर से नौकरी, रोजगार एवं विकास को लेकर की गई पहल की प्रशंसा की।

जायसवाल ने कहा कि बिहार में भाजपा के करीब 60 लाख प्राथमिक सदस्य बनाए गए हैं। 1137 मंडल थे, अब इसकी संख्या बढ़ाकर 1422 हो चुकी है। संगठन जिला भी बढ़ाकर 52 कर दिया गया। करीब 1.50 लाख सक्रिय सदस्य बने हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।