Mother of four children absconded with her lover husband got threats if he complained to the police he would be killed चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे

रोहतास जिले में चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार हो गई। वहीं महिला के पति को धमकी दी गई है, कि अगर पुलिस में शिकायत की, तो जान से मार देंगे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tue, 3 June 2025 08:11 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, रोहतास
share
चार बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पति को मिली धमकी; पुलिस से शिकायत की तो जान से मार देंगे

रोहतास जिले के अकोढ़ीगोला में चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। चारों बच्चों को भी साथ ले गई है। यही नहीं प्रेमी ने महिला के पति को पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। महिला घर से सारा सामान भी बटोर ले गई है। घटना की जानकारी होने के बाद पति ने पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के मुताबिक पति कोचस में रहकर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। सोमवार को प्रेमी कैथी निवासी विकास कुमार उर्फ अतुल तिवारी ने फोन पर उसे धमकी दी।

उसने कहा कि तुम्हारी पत्नी मेरे साथ शादी करने के लिए सभी बच्चों के साथ जा रही है। पुलिस के पास शिकायत करोगे तो जान से मार देंगे। तब उसे मामले की जानकारी हुई कि पत्नी चारों बच्चों के साथ घर से फरार हो गई है। जिसकी सूचना ड़हरी थाना क्षेत्र के खैरही गांव में ससुराल में दी। जब वो लोग घर पहुंचे तो घर में ताला बंद था। ताला तोड़कर घर के अंदर गए तो सारे सामग्री गायब था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ससुराल पहुंचने से पहले डोली बनी अर्थी; हादसे में दुल्हन की मौत, ICU में दूल्हा
ये भी पढ़ें:मंडप पर रुपये नहीं गिन पाया दूल्हा, जयमाला के बाद दुल्हन का शादी से इनकार
ये भी पढ़ें:शादी के दो महीने बाद ही कर दिया घर साफ, प्रेमी के साथ दुल्हन फरार, सदमे में पति

थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि कैथी निवासी संतोष प्रजापति के आवेदन पर प्रेमी पर प्राथमिकी दर्ज कर चारों पुत्रों व पत्नी की खोजबीन की जा रही है। वहीं पूरे गांव में घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। वहीं पति भी सदमे में है, उसकी पत्नी बच्चों के साथ प्रेमी के साथ भाग गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।