Security Measures for Peaceful Muharram Celebration in Tarapur मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दिया, Bhagalpur Hindi News - Hindustan
More

मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दिया

तारापुर में मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अनुमंडल प्रशासन ने बैठक की। जुलूस, पहलाम, बिजली, पानी, और सुरक्षा व्यवस्था के दिशा निर्देश दिए गए। लखनपुर, असरगंज और संग्रामपुर में ताजिया जुलूस 26 जून को निकलेगा, जबकि अन्य स्थानों पर 27 जून को। प्रशासन ने समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

Mon, 15 June 2026 04:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दिया

तारापुर,निज संवाददाता। मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर अनुमंडल प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंगेर : सौहार्दपूर्ण वातावरण में मुहर्रम मनाये जाने को लेकर एसडीओ ने शांति समिति की बैठक कर कई बिंदुओं पर दिया

बैठक की जानकारी

अनुमंडल सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में जुलूस,पहलाम,बिजली,पानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि लखनपुर,असरगंज एवं संग्रामपुर में ताजिया जुलूस 26 जून को निकालकर देर संध्या पहलाम करा दिया जाएगा,जबकि गाजीपुर, तारापुर,कोराजी एवं माधोडीह का पहलाम 27 जून को होगा। जुलूस के दौरान सभी संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को अपने क्षेत्र में मुस्तैद रहने तथा आगे-पीछे के दंडाधिकारियों से समन्वय बनाए रखने का निर्देश दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तय रास्तों पर ही निकलेगा मोहर्रम का जुलूस

समय पालन एवं आवश्यक निर्देश

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय पर ही जुलूस निकलेगा एवं पहलाम कराया जाएगा। जुलूस के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु रखने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में लखनपुर अखाड़ा द्वारा समय पालन नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई गई और समय का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने की बात कही गई। जुलूस के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित करने एवं पुनः चालू करने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी की अनुमति अनिवार्य होगी। बिजली विभाग के अभियंता को विभागीय कर्मियों के साथ बैठक कर बिजली आपूर्ति की समीक्षा करने का निर्देश दिया गया। वहीं पीएचईडी विभाग को बिजली विभाग से समन्वय स्थापित कर पानी आपूर्ति सुचारु रखने तथा घनी मुस्लिम आबादी वाले क्षेत्रों में टैंकर से पानी उपलब्ध कराने को कहा गया। नगर पंचायत को साफ सफाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। इसके अलावा थानाध्यक्ष, बीडीओ सहित सभी विभागों को पूर्व में ही अपने-अपने विभागीय कर्मियों के साथ समीक्षा बैठक कर आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

सामाजिक सौहार्द की अपील

बैठक में लोगों से अफवाहों से बचने एवं आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, संग्रामपुर थानाध्यक्ष विनोद झा,हरपुर थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, तारापुर अपर थानाध्यक्ष सुबंता कुमारी, सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी वंदना कुमारी,अजय कुमार झा समेत कई प्रशासनिक, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहर्रम में माहौल बिगाड़ने पर की जाएगी कार्रवाई

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।