sanjay jha said nishant kumar should came in politics jdu leader demand to send him in rajyasabha निशांत की राजनीति में एंट्री पर संजय झा ने कह दी बड़ी बात, राज्यसभा भेजने की भी मांग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

निशांत की राजनीति में एंट्री पर संजय झा ने कह दी बड़ी बात, राज्यसभा भेजने की भी मांग

पार्टी महासचिव सह विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा कि निशांत कुमार को पार्टी में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें जदयू की ओर से राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। निशांत के राजनीति में आने और राज्यसभा में जाने से जदयू को बड़ा फायदा होगा।

Tue, 3 March 2026 06:51 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
निशांत की राजनीति में एंट्री पर संजय झा ने कह दी बड़ी बात, राज्यसभा भेजने की भी मांग

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर एक बार फिर अटकलें तेज हो गई हैं। अब जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि पार्टी के अधिकतर लोगों का मानना है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार को राजनीति में आना चाहिए। उन्हें राजनीति से बाहर नहीं रखा जाना चाहिए। निशांत कुमार को पार्टी के लिए काम करना चाहिए, लेकिन यह फैसला निशांत कुमार को खुद लेना है।

वे सोमवार को पत्रकारों से बात कर रहे थे। हालांकि संजय झा ने निशांत कुमार को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर कहा कि यह तय नहीं है। उम्मीदवारों का नाम पार्टी तय करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तय करेंगे। बिहार में इस वक्त राज्यसभा की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर भी हचलत तेज है। अभी तक इस चुनाव के लिए विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों के नाम सामने नहीं आए हैं लेकिन राज्यसभा चुनाव को लेकर अलग-अलग चेहरों की भी खूब चर्चा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अप्रैल से ही प्रचंड गर्मी, पारा 40 के पार;हीट आईलैंड बनने की आशंका

निशांत कुमार को भी राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा अब होने लगी है। दरअसल जनता दल (यूनाइटेड) के ही पार्टी महासचिव सह विधायक श्रीभगवान सिंह कुशवाहा ने कहा है कि निशांत कुमार को पार्टी में आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें जदयू की ओर से राज्यसभा भेजा जाना चाहिए। निशांत के राजनीति में आने और राज्यसभा में जाने से जदयू को बड़ा फायदा होगा। पार्टी भी मजबूती से चलती रहेगी।

उधर, राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि हम तो पहले ही कह चुके हैं कि निशांत को राजनीति में आना चाहिए। वे प्रतिभाशाली युवा हैं। लेकिन यह जदयू का आंतरिक मामला है, जदयू को ही इस संबंध में निर्णय लेना है। यहां आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में एंट्री को लेकर चर्चा हो रही है। इससे पहले भी कई मौकों पर निशांत को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जाती रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाड़ी देशों में फंसे बिहारी इस हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन, बिहार सरकार करेगी मदद
ये भी पढ़ें:बिहार में अब 8 मार्च को मनेगा महिला रोजगार दिवस, क्या होंगे कार्यक्रम; जानें

पिछले साल विधानसभा चुनाव के दौरान तो यह भी कयास लगाए जा रहे थे कि निशांत कुमार उसी चुनाव से बिहार की सियासत में एंट्री मारेंगे। कयास लगने लगे थे कि निशांत कुमाार नालंदा की किसी सीट से चुनावी रण में भी उतरेंगे। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं था। इसके अलावा निशांत कुमार के समर्थन में समय-समय पर अलग-अलग तरह के पोस्टर भी नजर आते हैं। इन पोस्टरों में निशांत कुमार को जदयू का भविष्य बताया जाता और उन्हें सक्रिय राजनीति में लाने की मांग की जाती है। हालांकि, निशंत के राजनीति में आने को लेकर सीएम नीतीश कुमार या खुद निशांत की तरफ से अभी तक कुछ भी नहीं कहा गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।