bihar government issued helpline numbers for biharis who are stuck in gulf countries during iran america war Iran - America War: खाड़ी देशों में फंसे बिहारी इस हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन, बिहार सरकार करेगी मदद, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Iran - America War: खाड़ी देशों में फंसे बिहारी इस हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन, बिहार सरकार करेगी मदद

Iran - America War: उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बिहार सरकार सतर्क है। किसी भी सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है।

Tue, 3 March 2026 05:33 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
Iran - America War: खाड़ी देशों में फंसे बिहारी इस हेल्पलाइन नंबर पर करें फोन, बिहार सरकार करेगी मदद

Iran - America War: खाड़ी देशों में युद्ध संकट के बीच बिहार सरकार ने वहां काम कर रहे प्रवासी कामगारों की सुरक्षा को लेकर विशेष हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के द्वारा दिल्ली स्थित बिहार भवन से विशेष हेल्पलाइन नंबर 7217788114 जारी किया गया है। इससे प्रवासी बिहारियों और उनके परिवारों को समय पर सहायता मिलेगी।

विभाग के सचिव दीपक आनंद ने हेल्पलाइन जारी करते हुए कहा कि विभाग की टीम 24×7 इसकी निगरानी रख रही है। जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई कर संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया जाएगा। बिहार सरकार अपने नागरिकों और कामगारों की सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मौजूदा तनावपूर्ण हालात को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है, ताकि संकट की स्थिति में कोई भी प्रवासी बिहारी खुद को अकेला महसूस न करे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में होली पर हुड़दंग पड़ेगी भारी, DGP ने दिए सख्त निर्देश; डीजे पर बैन

दीपक आनंद ने यह भी कहा कि बिहार सरकार की प्राथमिकता है कि विदेशों में काम कर रहे बिहार के श्रमिकों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधाओं को सुनिश्चित किया जाए। हर जरूरतमंद प्रवासियों तक सहायता पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा को सरकार सतर्क : सम्राट

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रवासी बिहारियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए बिहार सरकार सतर्क है। किसी भी सहायता, जानकारी या समस्या के समाधान के लिए विशेष हेल्पलाइन नंबर +91 7217788114 जारी किया गया है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर कहा है कि टीम 24 घंटे निगरानी रखेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अप्रैल से ही प्रचंड गर्मी, पारा 40 के पार;हीट आईलैंड बनने की आशंका

ईरान में फंसे लोगों को वापस लाए सरकार : मुकेश सहनी

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने सरकार से ईरान में फंसे भारतीयों को सकुशल स्वदेश वापसी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है। सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने कहा कि खाड़ी देशों में युद्ध वैश्विक शांति और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए गंभीर खतरा है। किसी भी संप्रभु राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व पर हुआ हमला निंदनीय है।

उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से आग्रह किया है कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षित और शीघ्र स्वदेश वापसी सुनिश्चित करने के लिए तत्काल, ठोस और प्रभावी कदम उठाएं। बिहार के कई ऐसे लोग हैं जो ईरान में रहकर अपना काम करते हैं। आज की स्थिति में उनके परिजन परेशान हैं।

उन्होंने बिहार सरकार से ऐसे लोगों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी करने का आग्रह किया है, जिससे खाड़ी देशों में फंसे प्रवासी बिहार के लोगों की परेशानी कम हो सके और उनकी जानकारी उनके परिजनों को मिल सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: ना पॉक्सो लगा और ना हॉस्टल मालिक का रिमांड, नीट छात्रा केस में CBI पर सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।