समृद्धि यात्रा 5.0 का शेड्यूल जारी, RS जाने से पहले नीतीश इन जिलों का दौरा करेंगे; पटना में समापन
पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी। पहले दिन यानि 23 मार्च को वे जहानाबाद और अरवल जिलों का दौरा करेंगे। रात्रि विश्राम पटना में करेंगे।
Nitish Samriddhi Yatra 5.0: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के चौथे चरण की आज 20 मार्च(शुक्रवार) को समाप्ति हो गई। अंतिम दिन सीएम ने गया और औरंगाबाद जिलों में जाकर विकास कार्यों का जायजा लिया और विकास की कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। समाप्ति के साथ ही समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण का प्रोग्राम जारी कर दिया गया है। सीएम दो दिनों तक रेस्ट करने के बाद 23 मार्च से समृद्धि यात्रा 5.0 की शुरुआत करेंगे।
जारी शेड्यूल के मुताबिक पांचवें चरण की समृद्धि यात्रा 23 मार्च से शुरू होकर 26 मार्च तक चलेगी। पहले दिन यानि 23 मार्च को वे जहानाबाद और अरवल जिलों का दौरा करेंगे। रात्रि विश्राम पटना में करेंगे। अगले दिन 24 मार्च को कैमूर और रोहतास में सीएम का दौरा होगा। 25 मार्च को भोजपुर और बक्सर की बारी है वहीं, 26 मार्च को वे अपने गृह जिला नालंदा जाएंगे और विकास कार्यों का मुआयना करेंगे। उसी दिन पटना में समृद्धि यात्रा का कार्यक्रम है। पटना से इसकी समाप्ति हो जाएगी। मुख्यमंत्री सभी जिलों में जन संवाद भी करेंगे। सभी जिलों के डीएम और एसपी को यात्रा का शेड्यूल भेज दिया गया है। सुरक्षा और अन्य प्रबंधों पर काम शुरू कर दिया गया है।
चौथे चरण के अंतिम दिन नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर शुक्रवार को औरंगाबाद और गया पहुंचे। गया में सीएम ने 750 करोड़ लागतवाली 553 योजनाओं का उद्घाटन और 140 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें मगध दुग्ध उत्पादक सरकारी संघ लि. गया डेयरी- चार लाख 68 हजार, जल संसाधन विभाग 88 करोड़ 12 लाख, एलएईओ-01 29 करोड़ 64 लाख, कृषि भूमि संरक्षण विभाग एक करोड़ 69 लाख, लघु जल संसाधन विभाग 109 करोड़ 75 लाख बुडको 37 करोड़ 05 लाख, पथ प्रमंडल-1, गया 81 करोड़ 34 लाख, स्वास्थ्य विभाग 14 करोड़ 70 लाख, भवन निर्माण विभाग 65 करोड़ 50 लाख, ग्रामीण विकास विभाग 18 करोड़ 54 लाख, पंचायती राज (जिला परिषद) 24 करोड़ 36 लाख, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, गया 13 करोड़, बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लि. गया 13 करोड़ 57 लाख, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कं. लिमिटेड 18 करोड़ 29 लाख, बिहार पुलिस भवन निर्माण निगम 80 करोड़ 20 लाख, एलएईओ-02 04 करोड़ 90 लाख, पथ प्रमंडल, शेरघाटी, गया 142 करोड़ 80 लाख की योजनाएं शामिल हैंं। मायापुर में जनसभा को संबोधित किया।
औरंगाबाद में मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे शहीद भगत सिंह स्टेडियम स्थित हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से निकलकर जल जीवन हरियाली अभियान अंतर्गत टर्न की के आधार पर औरंगाबाद, डेहरी तथा सासाराम के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के कार्य से संबंधित कार्य स्थल का निरीक्षण किया। यह कार्य स्थल बारूण नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में है। वहां कार्य प्रगति का निरीक्षण करने के बाद कार्य स्थल पर ही प्रगति यात्रा की घोषणा से संबंधित परियोजनाओं की प्रस्तुति दी गई। मुंशी बिगहा सभा स्थल पर विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के द्वारा कार्यान्वित योजनाओं से संबंधित स्टॉल का निरीक्षण भी मुख्यमंत्री ने किया। दोपहर 2 बजे मुंशी बिगहा सभा स्थल पर समीक्षा बैठक और जनसंवाद का कार्यक्रम में संबोधित किया।




साइन इन