Whoever Nitish names will become CM Jitan Ram Manjhi on Samrat Choudhary question नीतीश जिसे कहेंगे, वही बनेंगे; सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर बोले जीतनराम मांझी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश जिसे कहेंगे, वही बनेंगे; सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर बोले जीतनराम मांझी

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था। अब भी नीतीश जिसे कहेंगे, वही सीएम बनेंगे। सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाए जाने के सवाल पर मांझी ने यह बयान दिया।

Thu, 19 March 2026 07:51 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नीतीश जिसे कहेंगे, वही बनेंगे; सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनाने के सवाल पर बोले जीतनराम मांझी

नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, तो उनके बाद बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा इस पर अटकलें चल रही हैं। इस बीच केंद्रीय मंत्री एवं हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार का अगला सीएम कौन होगा, यह खुद नीतीश कुमार ही तय करेंगे। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को सीएम बनाए जाने के सवाल पर मांझी ने कहा कि नीतीश के मन से जो भी मुख्यमंत्री बनेंगे, उन्हें खुशी होगी।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गुरुवार को पटना में इफ्तार पार्टी का आयोजन किया। दावत से पहले मीडिया से बातचीत में जीतनराम मांझी ने बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर चल रही अटकलों पर अपनी बात रखी। मांझी ने कहा, “नीतीश जो कहते हैं, वही करते आए हैं। मुझे भी उन्होंने ही सीएम बनाया। अब भी जिसे कहेंगे, वही बनेंगे। नीतीश के मन से जो बनेंगे, खुशी होगी।”

हम पार्टी के पटना के 12, एम स्ट्रैंड रोड स्थित कार्यालय में गुरुवार को आयोजित दावत-ए-इफ्तार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होने पहुंचे हैं। उनके साथ बेटे एवं जेडीयू नेता निशांत कुमार भी मौजूद रहे। इसके अलावा हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार में लघु जल संसाधन मंत्री संतोष सुमन (मांझी के बेटे), हम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार और पूर्व मंत्री श्याम रजक सहित एनडीए के कई नेताओं ने शिरकत की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा जा रहे, पर JDU की कमान अपने हाथ ही रखेंगे नीतीश; 14 दिन में दूसरा पर्चा

नीतीश के बाद नए सीएम की रेस में सम्राट चौधरी आगे

नीतीश कुमार के राज्यसभा चुनाव जीतने के बाद बिहार में नए सीएम पर चर्चाएं चल रही हैं। संभावना है कि अगला मुख्यमंत्री भाजपा से हो सकता है। भाजपा में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का नाम शीर्ष पर है। नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान जमुई में सम्राट की ओर इशारा कर कहा था कि अब आगे यही सब काम करेंगे। नीतीश के इस इशारे को नए सीएम के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि, भाजपा एवं जेडीयू के नेताओं का कहना है कि एनडीए का शीर्ष नेतृत्व मिलकर नया मुख्यमंत्री तय करेगा। अभी इस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। अगले महीने नीतीश सीएम पद से इस्तीफा दे सकते हैं, 10 अप्रैल तक बिहार में नई सरकार का गठन होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीजेपी सीएम पर खेल शुरू! सम्राट पर नीतीश के हाथ को विजय ने क्यों हवा में उड़ाया?

9 महीने सीएम रह चुके हैं मांझी

हम सुप्रीमो जीतनराम मांझी भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 2014 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू की करारी हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद महादलित वर्ग के मुसहर जाति से आने वाले मांझी को सीएम बनाया गया था। मांझी लगभग 9 महीने इस पद पर रहे। इसके बाद दोबारा नीतीश ने दोबारा सत्ता की कमान अपने हाथ ले ली थी। फिर जीतनराम का नीतीश से मतभेद हुआ और उन्हें जेडीयू से निष्कासित कर दिया गया। इसके बाद मांझी ने खुद की पार्टी बनाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संजय बोले- NDA नेतृत्व तय करेगा बिहार का नया CM, ललन ने कहा था- नीतीश ही चुनेंगे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।