samrat will take revenge of every crime in bihar said jitan ram manjhi after second encounter in harsh murder case हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट...,सीवान के हर्ष मर्डर केस में दूसरे एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट...,सीवान के हर्ष मर्डर केस में दूसरे एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी

एक्स पर जीतन राम मांझी ने लिखा, 'अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। “हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।”

Sun, 3 May 2026 11:15 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
हर अपराध का बदला लेंगे बिहार के सम्राट...,सीवान के हर्ष मर्डर केस में दूसरे एनकाउंटर पर जीतन राम मांझी

बिहार में सीवान के चर्चित हर्ष मर्डर केस में पुलिस ने दूसरा एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी सोनू यादव को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिया गया है। पुलिस के इस ताबड़तोड़ ऐक्शन पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने एक बार फिर एक्स पर अपनी बात रखी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बिहार के 'सम्राट'हर अपराध का बदला लेंगे।

एक्स पर जीतन राम मांझी ने लिखा, 'अपराधियों पर सम्राट की पराक्रमी सेना का क़हर जारी। चुन-चुन कर ज़मींदोज़ किए जा रहें हैं अपराधी। कहा था ना सबका हिसाब होगा। या तो सुधर जाईए या बिहार छोड़ दिजिए। “हर अपराध का बदला लेगें बिहार के सम्राट।” यहां आपको बता दें कि इससे पहले इसी केस में पुलिस एक अन्य आरोपी छोटू यादव का कुछ दिनों पहले हाफ एनकाउंटर कर चुकी है। पुलिस ने छोटू यादव के पैर में गोली मारी थी। बाद में छोटू यादव को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या का आरोपी ढेर

गौरतलब है कि बिहार के सीवान जिले में विधान परिषद के पूर्व सदस्य और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता के करीबी रिश्तेदार की कथित 'रोडरेज' की घटना में अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। 29 अप्रैल को हुई इस वारदात का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में गोली मारने वाला शख्स साफ-साफ नजर आ रहा था। अधिकारियों ने बताया था कि घटना के कुछ घंटों बाद ही पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।

भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भतीजे हर्ष सिंह और एक अन्य व्यक्ति चंदन सिंह को नगर थानाक्षेत्र में अंदर ढाला के पास आरोपियों ने गोली मार दी थी। इस वारदात के बाद पुलिस ने बाद में सीसीटीवी फुटेज की जांच की और खुफिया सूचना के आधार पर एक आरोपी की थी। बताया जा रहा है कि सड़क पर कार सटने के बाद पूर्व बीजेपी एमएलसी के रिश्तेदारों के साथ अपराधियों की बकझक हुई थी। इसके बाद अपराधियों ने पूर्व एमएलसी के भांजे और बहनोई को बीच सड़क गोली मार दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मई में मौसम मेहरबान, बिहार में कब तक आंधी-बारिश का दौर; पटना में कैसा रहेगा वेदर
ये भी पढ़ें:नेपाल राजी, बिहार को कोसी-गंडक की तबाही से मिलेगी बड़ी राहत; क्या है प्लान

बता दें कि भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गत 29 अप्रैल को गोली मारकर हत्या करनेवाले मुख्य आरोपित सोनू यादव को पुलिस के साथ मुठभेड़ में रविवार की अहले सुबह ढेर कर किया गया है। वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया का रहनेवाला बताया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।