Bihar Weather Forecast: मई में मौसम मेहरबान, बिहार में कब तक आंधी-बारिश का दौर; पटना में कैसा रहेगा वेदर
Bihar Weather Forecast: 04 मई को चंपारण, गोपालगंज सीवान और सारण में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 05 मई को एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 06 मई को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है

Bihar Weather Forecast: बिहार में बदले मौसम ने लोगों का मूड बना रखा है। मई के महीने में भी यहां लोगों को तपिश से राहत मिल रही है और कई जिलो में आंधी-बारिश का दौर है। मौसम विभाग की माने तो बिहार के लोगों को यह राहत अभी आगे भी मिलेगी यानी आंधी-बारिश और मौसम के सुहावना होने का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। मौसम विभाग ने 8 तारीख तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। इसके मुताबिक, 3 मई यानी आज पश्चिम चंपारम, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है।
इसके अलावा मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी एक या दो स्थानों पर बारिश होगी। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी कुछ जगहों पर बारिश का अनुमान है। जमुई, बांका, किशनगंज और भागलपुर में भी एक या दो स्थानों पर बरसात का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज बिहार के उत्तर पश्चिम, उत्तर मध्य, एवं दक्षिण-पूर्व भाागों के जिलों में एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन/वज्रपात के साथ-साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है। इन जिलों में येलो अलर्ट जारी है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
04 मई को चंपारण, गोपालगंज सीवान और सारण में अनेक स्थानों पर बारिश का अनुमान है। 05 मई को एक या दो स्थानों पर वर्षा की संभावना है। 06 मई को कुछ स्थानों पर बारिश का अनुमान है। इसी तरह 07 मई को भी एक या दो स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। 08 मई को मौसम शुष्क बना रह सकता है।
बिहार के मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी जिलों में 04 मई को अनेक स्थानों पर बारिश का पूर्वानुमान है। 05, 06 और 07 और 08 मई को भी इन जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है। सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा में भी 08 मई तक बरसात का पूर्वानुमान है। दक्षिण पश्चिम बिहार के रोहतास, भभुआ, भोजपुर, बक्सर अरवल और औरंगाबाद में 06 मई तक बारिश क अनुमान जताया है। 07 और 08 मई को मौसम शुष्क बना रह सकता है। दक्षिण पूर्वी बिहार के जमुई, बांका, खगड़िया और भागलपुर जिलों में 04 मई से लेकर 07 मई तक बारिश का दौर रह सकता है। 08 मई को मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान है।
पटना में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग ने पटना जिले को लेकर जो पूर्वानुमान जारी किया है उसके मुतबिक, 07 मई तक पटना के लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है। आईएमडी की मानें तो आज पटना के आसमान में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं और बारिश या आंधी की संभावना है। 07 मई तक पटना में ऐसा मौसम बना रह सकता है।




साइन इन