nepal is agree to make encroachment free near kosi and gandak bihar will get relief नेपाल राजी, बिहार को कोसी-गंडक की तबाही से मिलेगी बड़ी राहत; क्या है प्लान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नेपाल राजी, बिहार को कोसी-गंडक की तबाही से मिलेगी बड़ी राहत; क्या है प्लान

कोसी वनटप्पू क्षेत्र में कराए जाने वाले कटाव निरोधक और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्रियों और वाहनों के दिन-रात आवागमन पर सहमति बनी। कोसी बराज पर वाहनों की गति सीमित करने के लिए संरचनात्मक एवं गैर संरचनात्मक उपाय अपनाने पर सहमति बनी।

Sun, 3 May 2026 07:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नेपाल राजी, बिहार को कोसी-गंडक की तबाही से मिलेगी बड़ी राहत; क्या है प्लान

कोसी और गंडक से बिहार में होने वाली तबाही पर नेपाल में मंथन हुआ। भारत-नेपाल के बीच कई मसलों पर सहमति बनी। गंडक परियोजनाओं की संयुक्त समिति (जेसीकेजीपी) की दो दिवसीय 11वीं बैठक 30 अप्रैल- 01 मई को नेपाल की राजधानी काठमांडू में हुई। बैठक में भारत व नेपाल के बीच कोसी एवं गंडक परियोजनाओं से संबंधित लंबे समय से चले आ रहे विभिन्न तकनीकी और प्रशासनिक मुद्दों पर विमर्श किया गया। बैठक में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व जल संसाधन विभाग, बिहार के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल और नेपाल पक्ष का प्रतिनिधित्व जलस्त्रोत एवं सिंचाई विभाग के महानिदेशक मित्र बराल ने किया।

जल संसाधन विभाग के अनुसार बैठक में पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के 35 किमी नेपाल भाग, कोसी बराज सहित पूर्वी और पश्चिमी तटबंध के एफ्लक्स बांध, तटबंधों, वाल्मिकीनगर अवस्थित गंडक बराज क्षेत्र और मुख्य पश्चिमी नहर के भागों को शीघ्र अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए नेपाल ने सहमति प्रदान की। इसके अलावा पश्चिमी कोसी मुख्य नहर के बांध पर लगाए गए बिजली के खम्भों को स्थानांतरित करने पर भी सहमति बनी। इस बात पर भी सहमति बनी कि कोसी परियोजना अन्तर्गत लीज्ड भूमि का सीमांकान जीपीएस तकनीक और स्थल पर भौतिक रूप में एक समय सीमा के अन्दर पूरा कर लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज से निशांत की सद्भाव यात्रा, JDU बोली- बिहार की राजनीति में नए युग का आगाज
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या का आरोपी ढेर

कोसी बराज पर वाहनों की गति सीमित की जाएगी

कोसी वनटप्पू क्षेत्र में कराए जाने वाले कटाव निरोधक और बाढ़ संघर्षात्मक कार्यों में प्रयुक्त होने वाली निर्माण सामग्रियों और वाहनों के दिन-रात आवागमन पर सहमति बनी। कोसी बराज पर वाहनों की गति सीमित करने के लिए संरचनात्मक एवं गैर संरचनात्मक उपाय अपनाने पर सहमति बनी। बाढ़ अवधि में कोसी नदी का जलश्राव अत्याधिक रहने पर स्थानीय नागरिकों द्वारा कोसी बराज पर लकड़ी निकालने, मछली मारने इत्यादि अन्य गतिविधियों के कारण बराज के सामान्य संचालन में हो रही बाधा को दूर करने का आश्वासन नेपाली पक्ष के द्वारा दिया गया।

नेपाली पक्ष के द्वारा नेपाल परिक्षेत्र में स्थानीय नगरपालिका एवं ग्राम पालिकओ द्वारा कोसी परियोजना के वाहनों के सड़क पर आवागमन पर लगाए जाने वाले स्थानीय कर को भारत और नेपाल के बीच हुए समझौता के अनुरूप नहीं माना गया एवं इसे रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप का काम समय पर पूरा करें, सीएम सम्राट का आदेश

नेपाल भाग में अवस्थित पश्चिमी कोसी मुख्य नहर तथा वाल्मिकीनगर गंडक बराज से निकलने वाली मुख्य नहर के कमांड क्षेत्र में कुछ स्थलों पर जलजमाव के निराकरण के लिए संयुक्त स्थल निरीक्षण किया जाएगा। नेपाल ने उम्मीद जताया कि कोसी का प्रवाह जारी रहेगा। बैठक में अभियंता प्रमुख वरुण कुमार और ब्रजेश मोहन, मुख्य अभियंता संजीव शैलेश, अनिल कुमार मंडल, अधीक्षण अभियंता अवधेश कुमार सिन्हा, चंद्रशेखर कुमार और प्रशांत सोनी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।