main accused in murder of ex bjp mlc manoj singh nephew sonu Yadav killed in encounter siwan बिहार में सुबह-सुबह फिर एनकाउंटर, पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी ढेर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सुबह-सुबह फिर एनकाउंटर, पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी ढेर

इस गोलीबारी में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की मौत हो गई थी। भाजपा नेता के बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में आरोपी गोली चलाता नजर आ रहा था।

Sun, 3 May 2026 06:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीवान
share
बिहार में सुबह-सुबह फिर एनकाउंटर, पूर्व बीजेपी MLC मनोज सिंह के भांजे की हत्या का मुख्य आरोपी ढेर

बिहार पुलिस अपराधियों पर लगातार कहर बनकर टूट रही है। अब पुलिस ने रविवार की सुबह-सुबह एक और एनकाउंटर कर दिया है। सीवान जिले में हाल ही में पूर्व बीजेपी एमएलसी मनोज सिंह के भांजे की हुई हत्या के मामले के मुख्य आरोपी को अब पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है।भाजपा नेता व पूर्व एमएलसी मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की गत 29 अप्रैल को गोली मारकर हत्या करनेवाले मुख्य आरोपित सोनू यादव को पुलिस के साथ मुठभेड़ में रविवार की अहले सुबह ढेर कर दिया गया है। वह हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेया का रहनेवाला है। गाड़ी सटने के विवाद में पूर्व एमएलसी के भांजा व बहनोई को गोली मार दी गई थी।

इस गोलीबारी में बीजेपी नेता मनोज सिंह के भांजे हर्ष सिंह की मौत हो गई थी। भाजपा नेता के बहनोई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और इस गोलीबारी का एक वीडियो भी सामने आया था। इस वीडियो में आरोपी गोली चलाता नजर आ रहा था। पुलिस ने इस मामले के एक अन्य आरोपी छोटू यादव का भी कुछ दिनों पहले हाफ एनकाउंटर किया था। पुलिस ने छोटू यादव के पैर में गोली मारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादल, दक्षिण में गर्मी से होगी आफत; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:आज से निशांत की सद्भाव यात्रा, JDU बोली- बिहार की राजनीति में नए युग का आगाज

हर्ष के आरोपितों की कार बरामद, चालक गिरफ्तार

बहरहाल आपको बता दें कि सीवान जिले के चर्चित हर्ष हत्याकांड में नगर थाना पुलिस ने घटना में प्रयुक्त वाहन कार और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान हुसैनगंज थाना क्षेत्र के खरसंडा गांव निवासी दिलीप यादव के पुत्र सुनील यादव के रूप में हुई है। बता दें कि बीते 29 अप्रैल को कार से धक्का लगने के बाद पिता-पुत्र को गोली मार दी गई थी। इस हमले में पुत्र हर्ष सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले भर में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि वारदात में इस्तेमाल गाड़ी जामो थाना क्षेत्र के मझौलिया गांव में देखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11 ग्रीनफील्ड सेटेलाइट टाउनशिप का काम समय पर पूरा करें, सीएम सम्राट का आदेश

नगर थाना पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चालक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में शामिल अन्य अपराधियों को भी पकड़ लिया जाएगा।

Watch: Iran US War Update: ईरान पीछे नहीं हटेगा, Salman Bhojani का बड़ा खुलासा | Trump | Khamenei

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।