Samrat Choudhary says criminals Pinddan starts ecroachment to be cleared from Math land मठ की जमीन से कब्जा हटेगा, सम्राट चौधरी गयाजी में बोले- अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मठ की जमीन से कब्जा हटेगा, सम्राट चौधरी गयाजी में बोले- अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया है। सरकार मठों की जमीनों से अवैध कब्जा को हटाएगी, इसकी शुरुआत बोधगया से की जाएगी। महिलाओं और बच्चियों से अपराध करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा।

Fri, 1 May 2026 07:55 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान टीम, गयाजी/पटना
share
मठ की जमीन से कब्जा हटेगा, सम्राट चौधरी गयाजी में बोले- अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मठ की जमीन से अवैध कब्जा हटाने का ऐलान किया है। सीएम ने कहा कि इस अभियान की शुरुआत बोधगया से होगी। सीएम ने गयाजी दौरे पर कहा कि बिहार में अपराधियों का पिंडदान शुरू हो गया है। उन्होंने बोधगया मठ में शुक्रवार को भारतीय परंपरा में धार्मिक समन्वय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित किया।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि बिहार में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा लिए सरकार को जो भी कदम उठाना पड़ेगा वह उठाया जाएगा। गयाजी तो पिंडदान के लिए प्रसिद्ध है। (अपराधियों का) पिंडदान भी होगा। कुछ लोगों का पिंडदान शुरू हो गया है। बिहार में सुशासन स्थापित करने के लिए ऐसे कई अपराधियों का पिंडदान हमारी सरकार करती रहेगी।

विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना

मुख्यमंत्री ने इससे पहले गयाजी के विष्णपुद मंदिर पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने विष्णुपद कॉरिडोर को लेकर फल्गु नदी किनारे भ्रमण किया। सीएम ने अधिकारियों से चर्चा की। इसके बाद वह सड़क मार्ग से बोधगया पहुंचे। रास्ते में मुख्यमंत्री का कई जगहों पर स्वागत हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हर महीने 3 एनकाउंटर, अब तक 4 अपराधी ढेर; 9 को पुलिस ने किया लंगड़ा

महाबोधि मंदिर में दर्शन

बोधगया मठ पहुंचने से पहले सम्राट महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां भगवान बुद्ध की वंदना की। उन्होंने बुद्ध पूर्णिमा की सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई नेता मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फिर गरजेगा बुलडोजर, तारीख तय; रोकने वालों को सम्राट सरकार की दो टूक

नालंदा में बाबा महतो साहब मेला का आगाज

गयाजी से पहले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को नालंदा जिले के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने श्री श्री 108 श्रीशरण निवास बाबा महतो साहब मेला-2026 का शुभारंभ किया। इससे पहले मुख्यमंत्री ने बाबा महतो साहब मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। नालंदा जिला के सरमेरा प्रखंड स्थित प्रणावां ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार ने बीते 2 दशक में बिहार को सजाने और संवारने का काम किया है। उन्होंने ही इस मेला को राजकीय दर्जा दिया था।

सीएम सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत और नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार की कल्पना की है, उसे हम हर हाल में पूरा करेंगे। श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब ने यहां आसपास के इलाके में भाईचारा और आपसी मेल-मिलाप का संदेश दिया है। आज से करीब 800 साल पहले हमारे ही परिवार से निकलकर साधु-संत बनकर समाज में स‌द्भाव कायम करने का संदेश दिया है, उसे हमें आत्मसात करना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपराधियों को माला पहनाने की जरूरत नहीं, माला चढ़ाइए; सम्राट की पुलिस को खुली छूट

उन्होंने कहा कि बाबा महतो साहब ने समाज को धर्मज्ञान और सदाचार से जोड़ने का काम किया। उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए समृद्ध बिहार को स्थापित करना है। नालंदा के प्रणावां स्थित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का नामकरण श्री श्री 108 श्री शरण निवास बाबा महतो साहब के नाम पर किया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक चालान में 50 प्रतिशत छूट, एकमुश्त बकाया जमा कराने वालों को गजब का ऑफर
ये भी पढ़ें:सम्राट कैबिनेट का विस्तार 3 या 6 मई को, तारीख का बंगाल इलेक्शन से क्या कनेक्शन?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।