samrat choudhary khagaria visit cm will visit Aguwani-Sultanganj Bridge and state visit अगुवानी-सुल्तानगंज पुल और हाइवे का निरीक्षण, सम्राट चौधरी के खगड़िया दौरे में क्या है खास, Bihar Hindi News - Hindustan
More

अगुवानी-सुल्तानगंज पुल और हाइवे का निरीक्षण, सम्राट चौधरी के खगड़िया दौरे में क्या है खास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के संभावित आगमन क़ो लेकर सोमवार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को मुंगेर आयुक्त परबत्ता के डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे।

Tue, 5 May 2026 08:15 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, खगड़िया
share
अगुवानी-सुल्तानगंज पुल और हाइवे का निरीक्षण, सम्राट चौधरी के खगड़िया दौरे में क्या है खास

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज खगड़िया आएंगे। इसकी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है। दोपहर बाद 1:35 बजे कात्यायनी मंदिर में पूजा अर्चना करेंगे। इसके बाद कात्यायनी मंदिर के सौंदर्यीकरण व सहरसा व खगड़िया के बीच बन रहे स्टेट हाइवे की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। वही 2:20 बजे अगुवानी-सुल्तानगंज पुल का अधिकारियों के साथ निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के पश्चात परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य की दादी मां के श्रद्धांजलि सभा में 3:00 बजे भाग लेंगे। अपराह्न 3:30 बजे अगुवानी से पटना रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान के संभावित आगमन क़ो लेकर सोमवार कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने सोमवार को मुंगेर आयुक्त परबत्ता के डुमरिया बुजुर्ग गांव पहुंचे। मुंगेर प्रमंडल के आयुक्त प्रेम सिंह मीणा, डीएम नवीन कुमार, एसपी राकेश कुमार सहित खगड़िया जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने अगुवानी पुल और आसपास के इलाकों का गहन निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि भी; आंधी-पानी से 26 की मौत

अधिकारियों ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल की निर्माण स्थिति को बारीकी से देखा

अधिकारियों ने अगुवानी-सुल्तानगंज पुल की निर्माण स्थिति को बारीकी से देखा। इसके बाद टीम हेलिपैड स्थल पहुंची, जहां सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की तैयारियों को परखा गया। अधिकारियों ने मौजूद पदाधिकारियों को हर बिंदु पर चौकसी बरतने और समय से सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने का निर्देश दिए। श्रद्धांजलि सभा स्थल, पार्किंग एरिया और यातायात प्रबंधन को लेकर भी व्यापक समीक्षा की गई।

मौके पर मौजूद एसडीओ संजय कुमार, डीएसपी साक्षी कुमारी समेत अन्य अधिकारियों को स्पष्ट तौर पर अलर्ट मोड में रहने को कहा गया। इस बीच सीएम सिक्युरिटी सेल के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था की हर पहलूओं की गहन जांच की जा रही थी। मुख्यमंत्री परबत्ता विधानसभा के प्रथम विधायक त्रिवेणी कुंवर की पत्नी व वर्तमान विधायक बाबूलाल सौर्य की दादी दिवंगत चंद्रकला देवी की श्रद्धांजलि सभा में भी भाग लेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के बिहटा में घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना से औरंगाबाद और झारखंड के हरिहरगंज तक अब फोर लेन सड़क

मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज

खगड़िया जिले के चौथम प्रखंड अंतर्गत रोहियार पंचायत स्थित सिद्ध शक्तिपीठ माता कात्यायनी मंदिर में मंगलवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब नौ बजे से ही सदर एसडीओ धनंजय कुमार एवं सदर एसडीपीओ मुकुल कुमार रंजन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर और उसके आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण करते नजर आए। इस कार्यक्रम को लेकर स्थानीय न्यास समिति के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। क्षेत्र के लोग इस आयोजन को लेकर काफी उत्साहित हैं।

मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों और एनडीए कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाए गए हैं। स्थानीय नेताओं भाजपा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न भगत,जदयू जिला अध्यक्ष,मानसी के भाजपा नेता गोपालकृष्ण चौधरी,राजाराम सिंह आदि एनडीए कार्यकर्ताओं ने भी तैयारियों का जायजा लिया। वही मौके पर जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चंदेश्वरी राम ने कहा कि मुख्यमंत्री का यह दौरा क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। जदयू नेता रतन सिंह ने बताया कि सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार करना है और मुख्यमंत्री का यह दौरा उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मौके पर शिक्षक मनीष कुमार,रोहियार पंचायत के पैक्स अध्यक्ष साकेत कुमार उर्फ बबलू, मुनेश्वर सिंह, चंद्रशेखर कुमार, धर्मेंद्र सिंह उर्फ डोमी आदि थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।