गुड न्यूज! पटना से औरंगाबाद और झारखंड के हरिहरगंज तक अब फोर लेन सड़क
पूर्व में भी इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उसने अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद विभिन्न स्रोतों से इसकी मांग उठी। फिर, यह मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंचा।

पटना से औरंगाबाद होते हुए झारखंड के हरिहरगंज (एनएच 139) तक सड़क फोर लेन बनेगी। यह दूरी करीब 160 किमी है। इसको लेकर नये सिरे से भारत सरकार को सड़क का एलाइनमेंट भेजा गया है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालाय से आश्वासन मिला है कि इस एलाइनमेंट को स्वीकृति मिलेगी।एनएचएआई से मिली जानकारी के अनुसार हरिहरगंज, औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल होते हुए यह सड़क पटना तक आती है। फिलहाल सड़क दो लेन की है। पदाधिकारी बताते हैं कि इस सड़क के फोरलेन करने की मांग काफी पहले से की जा रही है।
पूर्व में भी इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे उसने अस्वीकृत कर दिया था। इसके बाद विभिन्न स्रोतों से इसकी मांग उठी। फिर, यह मामला केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के पास पहुंचा। अंतत: इस सड़क के नये सिरे से एलाइनमेंट भेजने को कहा गया। इस सड़क के साथ ही इससे जुड़ने वाले चार बाइपास का भी निर्माण होना है।
इनमें औरंगाबाद, ओबरा, दाउदनगर और अरवल बाइपास शामिल है। इन चारों बाइपास के निर्माण को लेकर भी कार्रवाई चल रही है। इस सड़क के फोरलेन हो जाने से पटना से झारखंड तक आवागमन सुगम होगा। हरिहरगंज से झारखंड के हिस्से में यह सड़क फोरलेन में तब्दील हो चुका है। अब, हरिहरगंज से पटना तक के इसके हिस्से को फोरलेन बनाना है।




साइन इन