miscreants enter in house and shot dead a man in patna bihta Patna Crime: पटना के बिहटा में घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Patna Crime: पटना के बिहटा में घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

Patna Crime: अपराधिओं ने युवक को दो गोलियां मारीं। एक गोली अनुरोध की सिर और दूसरा पैर में लगा था। घटना के बाद फॉरेनसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा कर ले गयी। डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

Tue, 5 May 2026 08:00 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
Patna Crime: पटना के बिहटा में घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या, मची सनसनी

Patna Crime: बिहटा के महमदपुर गांव में सोमवार को अपराधिओं ने घर में घुसकर एक युवक की गोलीमार कर हत्या कर दी। मृतक महमदपुर निवासी स्व. मुन्ना राय के 25 वर्षीय पुत्र अनुरोध कुमार यादव था। सिटी एसपी पश्चिमी भानू प्रताप सिंह, डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा, थानाध्यक्ष अमित कुमार घटनास्थल पर पहुंच छानबीन की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

दो गोलियां मारीं

अपराधिओं ने युवक को दो गोलियां मारीं। एक गोली अनुरोध की सिर और दूसरा पैर में लगा था। घटना के बाद फॉरेनसिक टीम घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य इकठ्ठा कर ले गयी। डीएसपी टू अमरेंद्र कुमार झा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। घटना के संबंध में परिजनों से पूछताछ की जा रही है। परिजन की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे
ये भी पढ़ें:बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि भी; आंधी-पानी से 26 की मौत

पत्नी ने पुलिस को हादसे की सूचना दी

घटना के बाद अनुरोध की पत्नी निशु देवी ने पुलिस को फोन कर सड़क दुर्घटना में पति की मौत होने की सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि सास और आसपास के लोग पति को इलाज के लिए अस्पताल लेकर गये हैं। अनुरोध तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। दो वर्ष पहले आईआईटी थाना क्षेत्र के योगीपुर गांव में उसकी शादी हुई थी। लगभग दस वर्ष पूर्व पिता की हादसे में मौत हो गई थी।

साले ने जीजा को मारी गोली

इधर बिहटा थाना क्षेत्र के ही महमदपुर गांव में सोमवार की दोपहर पैसा के विवाद में साला ने अपने बहनोई अखिलेश शर्मा (55) को गोली मारकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच घायल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा और एक कारतूस बरामद हुए हैं। अखिलेश शर्मा घर में पत्नी के साथ बैठे थे। बिहटा के हिरावणपुर निवासी उनका साला मदन शर्मा अचानक घर में घुसा और रुपये की मांग करने लगा।

इसको लेकर दोनों में विवाद बढ़ गया और मदन शर्मा ने गोली चला दी। गोली अखिलेश शर्मा की सिर को छूते हुए पार हो गई। डीएसपी-2 अमरेंद्र कुमार झा ने गोली चलने की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि अधेड़ किसी धारदार हथियार के वार से जख्मी हुआ है। पीड़ित के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

सिटी एसपी,पश्चिमी, भानु प्रताप सिंह ने कहा कि पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या हुई है। मृतक के परिजनों का बयान विरोधाभासी लग रहा है इसीलिए दानापुर डीएसपी के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।