thunderbolt and hailstorm alert in bihar many people died from heavy rain weather report Bihar Weather: बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि होगी; आंधी-पानी से 26 की मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि होगी; आंधी-पानी से 26 की मौत

Bihar Weather: गोपालगंज और सिवान के लिए ओला वृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक दो दिन राज्य में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। पटना सहित राज्य भर में अगले दो दिन में गरज तड़क के साथ बारिश संभावित हैं।

Tue, 5 May 2026 06:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में आज भी भीषण वज्रपात का अलर्ट, ओलावृष्टि होगी; आंधी-पानी से 26 की मौत

Bihar Weather: पटना सहित राज्य भर में सोमवार की शाम काल वैशाखी के सक्रिय होने के कारण तेज आंधी - पानी से जनजीवन पर असर पड़ा। अचानक मौसम में आए बदलाव की वजह से लगभग एक घंटे तक आंधी पानी के बीच लोग जहां तहां फंसे रहे। साठ से सत्तर किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के बीच घने काले बादलों के छाने से शाम चार बजे ही सड़कों पर अंधेरा पसर गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी पूरे बिहार में भीषण वज्रपात का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है।

गोपालगंज और सिवान के लिए ओला वृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक दो दिन राज्य में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। पटना सहित राज्य भर में अगले दो दिन में गरज तड़क के साथ बारिश संभावित हैं। पांच मई को उत्तर बिहार के सभी जिलों के लिए औरंज अलर्ट जबकि दक्षिण बिहार के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राबड़ी देवी 10 सर्कुलर रोड वाला बंगला खाली करें, फिर आया नोटिस;नया पता क्या होगा
ये भी पढ़ें:बिहार में सम्राट सरकार का कैबिनेट विस्तार, 7 मई को गांधी मैदान में मंत्री लेंगे

आंधी-बारिश से तबाही

बिहार तेज आंधी-बारिश ने भारी तबाही मचाई। राज्य भर में 26 लोगों की जान चली गई। वज्रपात से आठ बच्चों समेत 18 की मौत हुई, जबकि आठ लोगों की दीवार या पेड़ गिरने से दबकर जान गई। बाढ़ में भी दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हुई है। पेड़ गिर गए। बिजली व्यवस्था चरमरा गई। गया जिले में सात लोगों की मौत हुई, जिनमें तीन बच्चे हैं। शेरघाटी में आम चुनने गए तीन बच्चों पर आकाशीय बिजली गिरी। गुरारू के धानु बिगहा, गुरुआ के बुधुआचक और वजीरगंज में किसान ठनका की चपेट में आए। औरंगाबाद जिले में दो बच्चों समेत चार की, पूर्वी चंपारण में ठनका गिरने से दो बच्चियों समेत तीन की मौत हो गई।

मृतकों में सुगौली के कैथवलिया की अंशु कुमारी (8) और शनिदेवल (15) तथा रामगढ़वा के सिसवानिया गांव की पांच साल की बच्ची शामिल है। डेहरी के नजदीक पहलेजा में कोयला पोड़ा में काम कर रहे पांच मजदूरों पर ठनका गिरा, जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। भोजपुर के सहार महिला और गोपालगंज, वैशाली और नालंदा में भी एक-एक व्यक्ति की जान गई। वैशाली के पटेढ़ी बेलसर के मनोरा गांव में बरगद के पेड़ से दबकर 60 वर्षीय पुत्र लक्षण राय की मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गुड न्यूज! पटना से औरंगाबाद और झारखंड के हरिहरगंज तक अब फोर लेन सड़क

आंधी-बारिश में पटना समेत दस जिलों में भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, तो कहीं फूस के घर ध्वस्त हो गए। आंधी के दौरान कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा। सबसे ज्यादा नुकसान गोपालगंज जिले में हुआ, जहां बिजली के 70 पोल गिर गए तथा 12 ट्रांसफर्मर को नुकसान पहुंचा। बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है। आंधी से खेतों में खड़ी गरमा मक्के की फसल गिर गई।

पटना में छाया अंधेरा

पटना सहित राज्य भर में सोमवार की शाम तेज आंधी-पानी से जनजीवन पर असर पड़ा। मौसम में आए बदलाव की वजह से लगभग एक घंटे तक आंधी पानी के बीच लोग जहां तहां फंसे रहे। साठ से सत्तर किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चली आंधी के बीच घने काले बादलों के छाने से शाम चार बजे ही सड़कों पर अंधेरा पसर गया। मौसम विभाग ने राज्य भर में भीषण वज्रपात का तात्कालिक अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अभी एक दो दिन राज्य में बादलों की सक्रियता बनी रहेगी। पटना सहित राज्य भर में अगले दो दिन में गरज तड़क के साथ बारिश संभावित हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।