Samrat Choudhary announces 20000 teachers recruitment every year TRE advertisement in July बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, TRE का विज्ञापन जुलाई में; सम्राट चौधरी का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, TRE का विज्ञापन जुलाई में; सम्राट चौधरी का ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि अगले 5 सालों में 1 लाख शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। हर साल 20-20 हजार टीचर की बहाली निकलेगी, टीआरई का नोटिफिकेशन हर साल जुलाई में जारी किया जाएगा।

Fri, 22 May 2026 08:04 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में हर साल 20 हजार शिक्षकों की भर्ती, TRE का विज्ञापन जुलाई में; सम्राट चौधरी का ऐलान

बिहार में हर साल लगभग 20 हजार शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) का विज्ञापन हर साल जुलाई महीने में जारी किया जाएगा। इस तरह अगले 5 सालों में एक लाख सरकारी शिक्षकों की नियुक्तियां होंगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को यह ऐलान किया। सीएम ने शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई अहम फैसले लिए हैं। इनमें टीचर ट्रांसफर, बच्चों की स्कूल ड्रेस से संबधित निर्णय शामिल हैं।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के सभी बच्चों को अच्छी और गुणवतापूर्ण शिक्षा मिले, इसे लेकर सरकार लगातार प्रयासरत है। इस दिशा में शिक्षा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिए गए।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के ट्रांसफर की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं सुगम बनाया जाएगा। महिला टीचर की पोस्टिंग यथासंभव उनके गृह जिले के अपने प्रखंड और गृह पंचायत या फिर पंचायत के बगल में ही किया जाएगा। वहीं, पुरूष शिक्षकों को गृह जिले के अपने गृह प्रखंड के बगल के प्रखंड में तबादले की नीति बनाई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग और पार्टियां भड़का रहीं : शिक्षा मंत्री

जीविका करेंगी स्कूल ड्रेस की सप्लाई

सीएम ने कहा कि बिहार के सभी स्कूलों में छात्र-छात्राओं को पोशाक की आपूर्ति जीविका के माध्यम से किया जाएगी। इससे स्कूल ड्रेस की ससमय आपूर्ति के साथ महिला स्वावलंबन को भी बल मिलेगा।

TRE 4 के नोटिफिकेशन की मांग पर आंदोलन

बता दें कि बीपीएससी टीआरई 4 यानी चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर बेरोजगार युवा आंदोलन कर रहे हैं। बिहार के विभिन्न जिलों में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे युवक-युवतियां सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस महीने ही पटना में दो बार बड़े आंदोलन हो चुके हैं, जिनमें प्रदर्शनकारियों की पुलिस से भिड़ंत्त भी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE-4: छात्र नेता खुशबू, सौरव और अमन हिरासत में; छात्र आंदोलन के बीच ऐक्शन

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सरकार ने पिछले साल ही टीआरई-4 परीक्षा का तारीख घोषित कर दी थी, मगर कई महीने हो गए अभी तक बीपीएससी ने इसका नोटिफिकेशन नहीं निकाला है। सम्राट सरकार में नए शिक्षा मंत्री बने मिथिलेश तिवारी ने इस पर कहा था कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारी इस काम में लगे हुए हैं, जल्द ही सभी समस्याओं का समाधान निकालकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा।

अब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कह दिया है कि हर साल जुलाई महीने में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि टीआरई-4 का नोटिफिकेशन अब जुलाई 2026 में आने की संभावना जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल सरकार का विस्तार, आज रोड पर उतरे बेरोजगार; पटना में TRE प्रदर्शन पर लाठीचार्ज
ये भी पढ़ें:कब आएगा चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन, नए शिक्षा मंत्री का आया बयान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।