BPSC TRE 4 Vacancy : education minister statement on bihar teacher recruitment tre 4 ka notification kab aayega BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब, नए शिक्षा मंत्री का आया बयान, Career Hindi News - Hindustan
More

BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब, नए शिक्षा मंत्री का आया बयान

बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द आएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। कोई भी बहाली किसी किसी सूरत में नहीं फंसेगी। राज्य के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह बात कही।

Sat, 9 May 2026 06:51 AMPankaj Vijay लाइव हिन्दुस्तान
share
BPSC TRE 4 Vacancy : 46000 बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन कब, नए शिक्षा मंत्री का आया बयान

BPSC TRE 4 Notification : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द आएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। राज्य के नए शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने यह बात कही। वे शुक्रवार को टीआरई-4 की बहाली को लेकर छात्रों के प्रदर्शन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि सारी समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा। सबकी बात सुनी जाएगी। कोई भी बहाली किसी किसी सूरत में नहीं फंसेगी। मंत्री ने कहा कि वे खुद शिक्षक रहे हैं, लिहाजा उनकी समस्याओं को बखूबी समझता हूं। हर समस्या पर विभाग के अधिकारियों से और सभी पक्षों से बैठकर संवाद करेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ बैठकर बात होगी और सभी समस्याओं का निदान हो जाएगा।

बीपीएससी को भेजी जा चुकी है 46000 शिक्षक वैकेंसी की सूचना

टीआरई चार में 46 हजार से अधिक शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। रिक्तियों की सूचना बिहार लोक सेवा आयोग को भेजी जा चुकी है। वहां नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकाले जाने की प्रक्रिया अंतिम दौर में है। इस महीने के अंत में या अगले माह तक रिक्तियां जारी होने की उम्मीद है। आपको बता दें कि बीपीएससी ने कहा था कि टीआरई 4.0 का नोटिफिकेशन 19 या 20 अप्रैल को आ जाएगा, आवेदन की प्रक्रिया 25 या 26 अप्रैल से शुरू होगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस चरण में राज्य भर में शिक्षकों के रिक्त 46,882 पदों पर बहाली होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE- 4 परीक्षा के आंदोनकारियों पर लाठीचार्ज; विज्ञापन और पीटी-मेंस पर बवाल

शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी हुए उग्र, पुलिस का लाठीचार्ज

चौथे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी करने और पूर्व की तरह सिंगल स्टेज परीक्षा के आधार पर नियुक्ति की मांग के लिए हजारों अभ्यर्थी शुक्रवार को पटना की सड़कों पर उतरे। गांधी मैदान जेपी गोलंबर के पास जुटे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। अभ्यर्थियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। इसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आंदोलन के दौरान कई बार पुलिस और शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच तिखी नोकझोंक भी हुई। शाम तक गांधी मैदान का इलाका रणक्षेत्र में बदला रहा।

बिहार लोक सेवा आयोग से टीआरई-4 का विज्ञापन निकालने की मांग के समर्थन में राज्य भर से जुटे हजारों युवक और युवतियों ने पटना कॉलेज से 11 बजे विरोध मार्च शुरू किया। प्रदर्शनकारियों ने शिक्षा मंत्री के आवास तक मार्च करने का ऐलान किया था। जेपी गोलम्बर के पास दोपहर करीब 1.15 बजे मार्च पहुंचा। पटना पुलिस ने बैरिकेडिंग कर अभ्यर्थियों को आगे बढ़ने से रोक दिया। पर अभ्यर्थी आगे बढ़ने पर आमादा रहे। बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास हुआ तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मच गई। कई छात्र- छात्राओं को चोट लगी और सड़क पर दूर तक चप्पल-जूते बिखर गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अपने बच्चों को मंत्री बना लो, युवाओं पर डंडे चला दो; लाठीचार्ज से भड़के तेजस्वी

परीक्षा में अब दो चरण क्यों, छात्रों ने उठाया सवाल

टीआरई-4 अभ्यर्थी इस चर्चा को लेकर भड़के हुए हैं कि अब परीक्षा दो चरण में क्यों? सरकार की तरफ से इसे लेकर अभी तक स्थिति साफ क्यों नहीं की जा रही? अभ्यर्थियों का कहना है कि अभी तक सिर्फ एक परीक्षा से नौकरी मिली है टीआरआई- 4 में पीटी और मेंस की क्या जरूरत पड़ गई। मार्च का नेतृत्व कर रहे दिलीप कुमार पुलिस ने लाठीचार्ज के पहले ही हिरासत में ले लिया था। इसे लेकर भी अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी दिखी। जेपी गोलंबर जमे अभ्यर्थी जिद पर अड़े हैं कि पहले दिलीप कुमार को छोड़ जाए। उनके नेतृत्व में ही हम वार्ता करने अधिकारियों के पास जाएंगे।

मार्च के मद्देनजर जेपी गोलंबर पर मजिस्ट्रेट के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। एसडीएम रितिका मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट आदित्य श्रीवास्तव, शैलेश कुमार ने अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल को कई बार वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत के लिए कहा गया। आंदोलनकारियों का कहना है कि बिना छात्र नेता के बात नहीं हो सकती। दिलीप कुमार पुलिस के हिरासत में हैं, पहले उन्हें छोड़ा जाए। छात्रों को रोकने के लिए आधा दर्जन थानों की पुलिस और अतिरिक्त बल को वाटर कैनन के साथ तैनात रखा गया था।

इस बार 38 जिलों का विकल्प चुनना होगा, 22 से 27 सितंबर तक

आयोग के मुताबिक इस बार अभ्यर्थियों को 38 जिलों का विकल्प चुनना होगा। अगर अभ्यर्थी विकल्प नहीं देंगे तो उनका चयन नहीं होगा। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा इसी साल 22 से 27 सितंबर तक संभावित है।

दो बड़े बदलाव

1- इस बार फॉर्म भरने के समय ही 38 जिलों की चॉइस भरनी होगी। यह बेहद अहम होगा। मान लीजिए अगर आपने 30 ही जिलों की चॉइस भरी है, वर्ग 6-8 के लिए आवेदन किया है, और रैंक के हिसाब से आपको 32वें जिले में मिल रहा है तो आपका नहीं होगा क्योंकि आपने 30 ही जिले भरे हैं। यह बिल्कुल बीपीएससी कंबाइंड की तरह है।

2- आयोग ने कहा, 'इस बार पहले आवेदन की फीस ली जाएगी, इसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा। पहले फीस में दिक्कत होती थी। अभ्यर्थी फीस भर देते थे, लेकिन हमारे एंड पर फीस नहीं दिखती थी। अब यह दिक्कत नहीं आएगी।'

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC का ऐलान, TRE 4 का विज्ञापन 19 या 20 को, होंगे 2 बड़े बदलाव, 46882 वैकेंसी

कहां कितनी वैकेंसी

शिक्षा विभाग

पहली से 5वीं कक्षा 10,778

छठी से आठवीं कक्षा 8,583

माध्यमिक (वर्ग 9-10) 9082

उच्च माध्यमिक (11-12) 16,774

एससी-एसटी कल्याण विभाग

पहली से 5वीं कक्षा 239

छठी से 10वीं कक्षा 316

वर्ग 11वीं से 12वीं 489

प्रधानाध्यापक 14

परीक्षा पिछड़ा-अति पिछड़ा कल्याण

प्रारंभिक शिक्षक 63

माध्यमिक शिक्षक (टीजीटी) 98

उच्च माध्यमिक शिक्षक (पीजीटी) 189

प्रधानाध्यापक 09

अल्पसंख्यक विभाग में रिक्तियां

माध्यमिक वर्ग नौवीं से 10वीं - 98

उच्च माध्यमिक 11वीं से 12वीं - 180

प्रधानाध्यापक - 09

करियर सेक्शन में लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़, सरकारी जॉब , एग्जाम , एडमिशन , CBSE 12th Result 2026 Live के साथ सभी Board Results 2026 देखें। सबसे पहले अपडेट पाने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।