BPSC TRE 4 Protests Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari alleges external forces inciting candidates TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे; शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे; शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

बीपीएससी टीआरई 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शन के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने इसमें बाहरी लोगों का हाथ होने का दावा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए शिक्षक अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं। 

Wed, 20 May 2026 03:08 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
TRE 4 प्रदर्शन में बाहरी का हाथ, कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे; शिक्षा मंत्री का बड़ा बयान

BPSC TRE 4 Update: बिहार लोक सेवा आयोग की चौथे चरण की शिक्षक बहाली (बीपीएससी टीआरई 4) पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने दावा किया कि टीआरई 4 के नोटिफिकेशन जारी करने की मांग को लेकर हो रहे प्रदर्शन में बाहरी लोगों का हाथ है। कुछ कोचिंग संचालक और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को भड़का रहे हैं। उन्होंने बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा, वे परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी बुधवार को पटना में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शिक्षा विभाग को बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा को लेकर निर्देश दे दिए हैं। विभाग इस काम में जुटा हुआ है। शिक्षक बहाली को लेकर जो भी समस्या आ रही है, उसका समाधान निकाला जा रहा है।

जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन- मंत्री का दावा

मंत्री ने आश्वासन दिया कि बीपीएससी टीआरई 4 का नोटिफिकेशन जल्द ही जारी किया जाएगा। अभ्यर्थियों से अपील है कि परीक्षा की तैयारी में जुटें और किसी के बहकावे में ना आएं। सरकार उनकी इच्छाओं को पूरा करेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:BPSC TRE-4: छात्र नेता खुशबू, सौरव और अमन हिरासत में; छात्र आंदोलन के बीच ऐक्शन

मिथिलेश तिवारी ने कहा कि टीआरई 4 को लेकर कुछ लोग युवाओं को भड़का रहे हैं। हाल ही में एक वीडियो देखा गया, जिसमें कोई कानपुर तो कोई मुंबई से प्रदर्शन करने आ रहा है। जब इसकी जांच की गई तो पता चला कि ये बिहार के नहीं है। मंत्री ने आरोप लगाया कि कुछ कोचिंग संचालक युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और राजनीतिक दल अभ्यर्थियों को हथियार बनाकर अपनी सियासी रोटी सेक रहे हैं।

भड़काने वालों पर ऐक्शन होगा- शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री ने दो-टूक कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सरकार बिहार के छात्र-छात्राओं के हितों की रक्षा करती है और करती रहेगी। किसी पार्टी को इसमें दखलअंदाजी करने की जरूरत नहीं है। सरकार चलाने का जिम्मा हमको दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बीपीएससी:टीआरई-4 में मिलेगी अतिथि शिक्षकों को प्राथमिकता

पटना में आज भी प्रदर्शन

बता दें कि सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे बिहार के लाखों बेरोजगार युवाओं को बीपीएससी टीआरई 4 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी होने का इंतजार है। बड़ी संख्या में बेरोजगार युवक और युवतियों ने पटना में बुधवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस से उनकी हल्की झड़प भी हुई। कुछ छात्र नेताओं को हिरासत में लिया गया है।

Patna, May 20 (ANI): Police detain aspirants of the Bihar Public Service Commission (BPSC) Teacher Recruitment Examination (TRE) 4.0 during a protest demanding the release of the TRE 4.0 vacancy advertisement, in Patna on Wednesday. (ANI Photo)

इससे पहले 8 मई को भी टीआरई 4 को लेकर पटना में बड़ा प्रदर्शन हुआ था। तब पुलिस ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया था, जिससे सियासी पारा गर्मा गया था। तब पुलिस ने छात्र नेता दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।

(इनपुट- चंदन द्विवेदी, पटना)

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कब आएगा चौथी बिहार शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन, नए शिक्षा मंत्री का आया बयान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।