samrat chaudhary reacts on cm nitish kumar rajyasabha and sarabbandi in bihar नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिए, शराबबंदी पर भी बोले सम्राट चौधरी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिए, शराबबंदी पर भी बोले सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि शराबबंदी से राज्य को 28 से 30 हजार करोड़ का नुकसान है, उसके बावजूद नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की। नीतीश कुमार के जीवन का यह सबसे ऐतिहासिक और स्वर्णिम निर्णय है।

Sun, 8 March 2026 06:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिए, शराबबंदी पर भी बोले सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की देखरेख में बिहार आगे बढ़ता रहेगा। उनकी केवल भूमिका बदली है। वे बिहार के लिए पहले की तरह काम करते रहेंगे। उनके सहयोग से बिहार और समृद्ध होगा। वे रविवार को स्थानीय होटल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर प्रशंसा की। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिया है। उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। उनके राज्यसभा जाने से दुख होना स्वाभाविक है। यह उनके प्रति लोगों का प्रेम है।

वे बिहार के नेता थे, हैं और रहेंगे। उनका मार्गदर्शन मिलता रहेगा। वे बिहार के विकास के लिए काम करते रहेंगे। उनके निर्देशन में विकसित बिहार का सपना साकार होगा। सम्राट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार में एक करोड़ नौकरी व रोजगार देने का है। यह अवश्य पूरा होगा। बिहार काफी बदल चुका है। पहले के बिहार और अब के बिहार में काफी अंतर है। यह वही बिहार है जहां पर किडनैपिंग उद्योग हुआ करता था और लोग पैसा कमाने के लिए अपहरण करते थे। सुशासन की सरकार ने पूरी तरह से इसे बंद कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार-बंगाल के जिलों को काट नया केंद्र शासित राज्य बनेगा?नित्यानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें:बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल दिसंबर तक बनेगा, उत्तर से दक्षिण सफर होगा आसान

देश में अब सबसे कम किडनैपिंग होने वाला राज्य बिहार बन चुका है। बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए 4 नए हवाई अड्डा के निर्माण और खास कर सोनपुर में ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा बनने से उद्योग जगत को बढ़ावा मिलेगा। जो बिहारी मजदूरी करने दूसरे राज्य गए हैं, वैसे एक एक को चिन्हित कर बिहार लाने का काम करेंगे।

शराबबंदी नीतीश कुमार का ऐतिहासिक निर्णय

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शराबबंदी से राज्य को 28 से 30 हजार करोड़ का नुकसान है, उसके बावजूद नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की। नीतीश कुमार के जीवन का यह सबसे ऐतिहासिक और स्वर्णिम निर्णय है। शराबबंदी का काफी सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। शराबबंदी का सफल प्रयोग कर बिहार ने नया रास्ता दिखलाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेम जाल में फंसा लड़की को किया गर्भवती, बच्ची को बेचने का प्रयास;पटना में कांड
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।