man make pregnant a minor girl in patna tried to sell infant after birth sanjeevani hospital gardanibagh प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को किया गर्भवती, बच्ची को बेचने की कोशिश; पटना में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को किया गर्भवती, बच्ची को बेचने की कोशिश; पटना में कांड

पुलिस जांच में यह सामने आया कि जिस संजीवनी क्लीनिक में नाबालिग का ऑपरेशन किया गया था वह पंजीकृत नहीं है। पीड़िता की सर्जरी किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनाकॉलोजिस्ट) की जगह एक सर्जन से करवाई गई, जो अवैध है।

Sun, 8 March 2026 07:07 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
प्रेम जाल में फंसा नाबालिग लड़की को किया गर्भवती, बच्ची को बेचने की कोशिश; पटना में कांड

पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के अपहरण के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि प्रेमी ने गर्भवती हुई नाबालिग की सर्जरी कराई। उसने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसे क्लीनिक संचालक से मिलकर बेचने की कोशिश की गई। मामले में पुलिस ने आरोपित प्रेमी राहुल कुमार, उसकी मां लक्ष्मी देवी और क्लीनिक संचालक राकेश कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बच्ची को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है।

गर्दनीबाग निवासी महिला ने तीन मार्च को नाबालिग बेटी के अपहरण का केस गर्दनीबाग थाना में कराया था। उसने पुलिस कॉलोनी निवासी युवक राहुल उसकी मां को आरोपित बनाया था। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने नाबालिग को अनीसाबाद स्थित संजीवनी क्लीनिक से बरामद कर लिया। पूछताछ में पता चला कि राहुल कुमार ने नाबालिग को प्रेम जाल में फंसाया। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। जिसके बाद युवक साजिश के तहत लड़की को भगाकर ले गया। बाद में युवक और उसकी मां पीड़िता को अनीसाबाद स्थित संजीवनी क्लीनिक में ले जाकर उसकी सर्जरी करवाई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना वाटर मेट्रो: पहले फेज में गांधी घाट और गायघाट,हाजीपुर में भी चलाने का प्लान
ये भी पढ़ें:बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल दिसंबर तक बनेगा, उत्तर से दक्षिण सफर होगा आसान

पीड़िता ने बच्ची को जन्म दिया। आरोपित बच्ची को अपने पास नहीं रखना चाहते थे। इसी बीच संचालक राकेश कुमार सिन्हा ने बच्ची को बेचने का षडयंत्र रचा। मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस ने क्लीनिक से नवजात बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस जांच में यह सामने आया कि जिस संजीवनी क्लीनिक में नाबालिग का ऑपरेशन किया गया था वह पंजीकृत नहीं है। पीड़िता की सर्जरी किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ (गाइनाकॉलोजिस्ट) की जगह एक सर्जन से करवाई गई, जो अवैध है।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपित राहुल कुमार, उसकी मां लक्ष्मी देवी और संजीवनी क्लीनिक के संचालक राकेश सिन्हा को पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। सचिवालय डीएसपी डॉ. अनु ने बताया कि राहुल कुमार (23) प्रेम जाल में फंसा लंबे समय से किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। जिससे किशोरी गर्भवती हो गई। सात माह की गर्भवती होने पर आरोपित ने नाबालिग को दो मार्च को अगवा कर लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार-बंगाल के जिलों को काट नया केंद्र शासित राज्य बनेगा?नित्यानंद ने दिया जवाब
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।