nityanand rai reacts on formation of new union territoryrro state from bihar bengal pappu yadav claim बिहार-बंगाल के कुछ जिलों को काट नया केंद्र शासित राज्य बनेगा? नित्यानंद राय ने दिया जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार-बंगाल के कुछ जिलों को काट नया केंद्र शासित राज्य बनेगा? नित्यानंद राय ने दिया जवाब

पप्पू यादव ने लिखा था, ‘पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करा कर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है।’

Sun, 8 March 2026 05:59 AMहिन्दुस्तान टीम हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार-बंगाल के कुछ जिलों को काट नया केंद्र शासित राज्य बनेगा? नित्यानंद राय ने दिया जवाब

हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर इस बात की काफी चर्चा हो रही थी कि बिहार औऱ बंगाल के कुछ जिलों को काटकर एक अलग केंद्र शासित प्रदेश जल्द ही बनाया जा सकता है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने इस संबंध में एक्स पर दावा भी किया था। लेकिन अब नए केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने स्थिति पूरी तरह स्पष्ट कर दी है। केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा है कि केन्द्र सरकार की ओर से बिहार और बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर केन्द्र शासित प्रदेश बनाने की कोई योजना नहीं है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के ट्वीट का जवाब देते हुए राय ने कहा कि पूर्णिया के सांसद लोगों को गुमराह करने के लिए इस तरह के अफवाह फैला रहे हैं। पप्पू यादव की बातें तथ्यों से पूरी तरह परे है। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि पप्पू यादव की बात को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लोग अफवाहों पर बिल्कुल ध्यान ना दें। पूर्णिया के सांसद का ट्वीट भ्रामक है। उनकी बातों की कोई विश्वसनीयता नहीं है। सांसद को लोगों को गुमराह करने की बात नहीं करनी चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज जदयू में शामिल होंगे निशांत कुमार, चंपारण से सियासी यात्रा का होगा आगाज

पप्पू यादव ने क्या कहा था

आपको बता दें कि एक्स पर 6 मार्च को सबसे पहले एक्स पर पप्पू यादव ने लिखा था, 'पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन लागू कर बिहार विधानसभा से प्रस्ताव पारित करा कर सीमांचल और मालदा, मुर्शिदाबाद, रायगंज दिनाजपुर आदि जिलों को मिलाकर एक केंद्र शासित प्रदेश बनाने का खेल बीजेपी करने वाली है। नीतीश जी को हटाने और लेफ्टिनेंट जनरल राज्यपाल लाने के पीछे का यह खेल है।'

इसके बाद जब केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस मसले पर स्थिति साफ की तब पप्पू यादव ने एक्स पर एक और प्रतिक्रिया दी है। पप्पू यादव ने लिखा है, ‘नित्या बाबू,नमस्ते। बिना आग का कोई धुंआ नहीं उठता! HM तीन दिन सीमांचल में रहे,फिर बिहार में सैनिक पृष्ठभूमि का गवर्नर और बंगाल में IB के पूर्व अधिकारी को गवर्नर बनाना संदेह पैदा करता है। अगर नहीं UT बनाए तो अच्छी बात है,अगर बनाए तो हम पूरी गंभीरता से लेंगे।आर्थिक नाकेबंदी करेंगे।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन पुल दिसंबर तक बनेगा, उत्तर से दक्षिण सफर होगा आसान
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार ने बिहार को 50 साल दिए, शराबबंदी पर भी बोले सम्राट चौधरी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।