सम्राट चौधरी की 'चींटी', 'हाथी' के बाद पप्पू यादव का 'बंदर'; NEET छात्रा की मौत पर सियासी उबाल
सम्राट चौधरी ने पप्पू यादव के बयानों का जिक्र करते हुए हाथी शब्द का इस्तेमाल किया। जवाब में पप्पू यादव ने कहा कि बिहार बंदर के हाथ में आ गया है।

Samrat Choudhary Vs. Pappu Yadav on NEET Girl Death: जहानाबाद की नीट छात्रा की मौत पर बिहार की सियासत उबाल पर है। इशारों में नेता एक दूसरे की तुलना जानवरों से कर दी है। डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयानों का जिक्र करते हुए हाथी शब्द का इस्तेमाल किया। कहा कि हाथी भी बिहार पुलिस की डर से अस्पताल पहुंच गया। जवाब में पप्पू यादव ने ट्वीट कर कहा कि बिहार बंदर के हाथ में आ गया है।
पटना के शंभू हॉस्टल में रहकर नीट की तैयारी कर छात्रा की संदेहास्पद मौत कांड में दरिंदगी का अंदेशा है। सरकारी अस्पताल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सेक्सुअल असॉल्ट से इनकार नहीं किया गया। छात्रा के इनर वीयर पर मेल सीमेन मिले। रिपोर्ट आते ही राजनीति परम तपिश पर पहुंच गई क्योंकि पटना पुलिस इस केस को आत्महत्या मानकर निपटाने की फिराक में थी। मामला इतना गर्म हुआ कि नीतीश कुमार की सरकार ने सीबीआईजांच की अनुशंसा कर दी। 12 फरवरी को सीबीआई ने जांच की कमान थाम ली और पटना से जहानाबाद तक अनुसंधान जारी है। इस कांड पर राजनीति प्रेशर बनाने वाले पप्पू यादव को 31 साल पुराने केस में जेल जाना पड़ा। सात दिनों तक अंदर रहने के बाद बाहर आए।
बिहार के इस चर्चित कांड पर नेताओं के बीच गर्मागर्म बहस भी जारी है जिसका स्तर जानवरों से तुलना तक गिर गया है। शुक्रवार को बिहार विधान सभा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सांसद पप्पू यादव की चर्चा करके बड़ा बयान दे दिया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव अनर्गल बयानबाजी करते हैं। कहते हैं कि बिहार पुलिस इस केस में चींटी भी नहीं मार पाई। लेकिन, जब एक केस में गिरफ्तार हो गए तो खुद को बीमार बताने लगे। बिहार इतना बदल गया कि स्टेट पुलिस की डर से हाथी भी बीमार होकर अस्पताल जाना पसंद करता है।
इस पर पप्पू यादव की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। रात में ट्वीट कर सम्राट चौधरी के बयान के बाद इशारे में उन्हें बंदर करार दिया। उन्होंने लिखा, "नाबालिग था अब बंदर बन गया है। इस बंदर के हाथ में बिहार है। स्वाभिमान की पगड़ी उतार कमीशन बटोरने के लिए पगड़ी को गमछा बना लिया।" पप्पू यादव के बयान के बाद नई सियासी बखेड़ा पैदा हो सकता है।




साइन इन