सड़क से संसद तक विपक्षियों को जवाब देंगी महिलाएं
समस्तीपुर में भाजपा युवा मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के खिलाफ जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा बीआरबी कॉलेज गेट से शुरू होकर मोहनपुर चौक पर समाप्त हुई। भाजपा नेताओं ने विपक्ष को महिला विरोधी बताया और कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाएंगी।

समस्तीपुर। महिला आरक्षण पर घटिया राजनीति करने, संसद में महिला आरक्षण बिल का विरोध करने के खिलाफ, भाजपा युवा मोर्चा द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकल गया। बीआरबी कॉलेज गेट से शुरू होकर मोहनपुर चौक पर जाकर समाप्त हुआ। जहां राहुल गांधी एवं विपक्ष का के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। पदयात्रा में महिलाएं हाथ में नारी विरोधी विपक्ष के खिलाफ तख्ति लेकर चल रहे चल रही थी एवं विपक्ष के खिलाफ नारा लगा रही थी। पदयात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल कुमार गोलू ने किया। पदयात्रा में को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाअध्यक्ष नीलम साहनी ने कहा कि कांग्रेस सहित सभी विपक्ष ने महिला आरक्षण का विरोध किया है उसे संसद में बिल पास होने नहीं दिया।
जिससे भारत की नारी भूलेगी नहीं। इसका जवाब सड़क से संसद तक देगी। वही युवा मोर्चा के प्रभारी एवं भाजपा जिला महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस एवं सभी विपक्षी दल महिला विरोधी है। कभी संसद में आरक्षण बिल फारकर कभी इसके विरोध में मत देकर विरोध करती है। यह महिलाओं को उसका अधिकार से वंचित रखना चाहते हैं। इसलिए देश के आधी आबादी इसे बर्दाश्त नहीं करेगी और समय आने पर इसका जवाब जरूर देगी। इस अवसर पर भाजपा के जिलाअध्यक्ष नीलम साहनी, विधान पार्षद डॉक्टर तरुण चौधरी, जिला महामंत्री सह युवा मोर्चा के जिला प्रभारी सुनील गुप्ता युवा, मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल कुमार गोलू ,विजय शर्मा,, सुनील कुमार, राय , प्रभा मालाकार, संजू सोनी ,कविता कुमारी, पिंकी सिंह ,माला शर्मा ,वीरेंद्र यादव ,रोशन यादव, रंजीत कुशवाहा, राजेश कुमार , श्याम पासवान ,सुजय कुमार, दीपक सत्यार्थी, गुंजन सिंह ,नीतू देवी, अभिषेक बजरंगी, प्रशांत कुमार पार्थ सारथी, राजीव रंजन, सुमित कुमार, अखिलेश गुप्ता, सुशील पासवान ,मीना देवी ,रेखा देवी ,सत्यम कुमारी, रजनी देवी आदि नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन