भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन, राहुल गांधी का पुतला फूंका
Lakhimpur-khiri News - भाजपा महिला मोर्चा ने महिला आरक्षण बिल के लिए जनआक्रोश प्रदर्शन किया। राहुल गांधी का पुतला जलाया गया और नारेबाजी की गई। इस प्रदर्शन में स्कूल की छात्राएं भी शामिल थीं। भाजपा का कहना है कि महिला आरक्षण बिल को जल्द से जल्द पास किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके।

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने जनआक्रोश प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। खास बात यह रही कि इस प्रदर्शन में कई स्कूलों की छात्राएं भी बुला ली गई। ये छात्राएं स्कूल ड्रेस में प्रदर्शन में शामिल की गई। इसे लेकर पूरा दिन चर्चा होती रही। नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिला आरक्षण बिल विपक्ष के विरोध के कारण पास नहीं हो सका। इसको लेकर भाजपा विरोध प्रदर्शन कर रही है। बुधवार को भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी विरोध प्रदर्शन के लिए एकत्र हुई। इस दौरान मंजूलता श्रीवास्तव, पारुल गुप्ता, अनीता निगम, कीर्ति गुप्ता, संतोष कुमारी, उमा राज, सीमा वर्मा, संगीता पुरी आदि मौजूद रहीं।
बताया जाता है कि महिला कार्यकर्ता कम संख्या में दिखीं तो कई स्कूलों की छात्राओं को भी बुलाया गया। छात्राएं स्कूल छोड़कर ड्रेस पहनकर लाई गई। उनको नारे लिखी तख्तियां पकड़ा दी गई। इसके बाद भाजपा ने प्रदर्शन किया। आर्य कन्या चौराहे पर नेता विपक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंक कर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि महिला आरक्षण बिल लंबे समय से लंबित है और इसे जल्द से जल्द पास किया जाए जिससे महिलाओं को बराबरी का हक मिल सके।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन