BJP Women Workers Protest Against Non-Passage of Women s Reservation Bill महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका, Meerut Hindi News - Hindustan
More

महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

Meerut News - भाजपा नगर मंडल की महिला पदाधिकारियों ने महिला आरक्षण बिल के संसद में न पारित होने के विरोध में प्रदर्शन किया। डॉ. मीनाक्षी भराला की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया और पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण भाजपा का संकल्प है और महिलाएँ अपने अधिकारों के लिए एकजुट हो रही हैं।

Wed, 22 April 2026 09:14 PMNewswrap हिन्दुस्तान, मेरठ
share
महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा का प्रदर्शन, विपक्ष का पुतला फूंका

भाजपा नगर मंडल के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को महिला पदाधिकारियों ने देवी मंदिर तिराहे पर महिला आरक्षण बिल संदन में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला आयोग की सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही पुतला फूंककर अपना विरोध जताया। डॉ. मीनाक्षी भराला ने कहा कि भाजपा के लिए नारी सशक्तिकरण केवल नारा नहीं, बल्कि संकल्प है, जिसे नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धरातल पर उतारा जा रहा है। कहा कि संसद में महिला आरक्षण बिल गिराए जाने के बाद महिलाओं में आक्रोश है और अब वह अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपाइयों का प्रदर्शन-नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी व अखिलेश यादव के खिलाफ विरोध जताते हुए उनका पुतला दहन किया गया। प्रदर्शन देवी मंदिर चौराहे पर समाप्त हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पिंकी सोम, उमा त्यागी, शालिनी सैनी, विमला अरोड़ा, इंद्रा जाटव, पूजा जैन, श्वेता वर्मा, पूजा अहलूवालिया, आरती सैनी सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। इसके अलावा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मोहन किनौनी, जिला महामंत्री राहुल चौहान, मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, महामंत्री रक्षित गर्ग, दीपक विश्वकर्मा, ललित गुप्ता भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, पुतला फूंका
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खगड़िया: महिला आरक्षण बिल को लोकसभा में पारित नहीं होने देने के विरोध में भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।