Rising Heat Wave Affects Daily Life Concerns Over May Temperature बेरहम हुआ मौसम, अप्रैल में मई की तरह गर्मी, Samastipur Hindi News - Hindustan
More

बेरहम हुआ मौसम, अप्रैल में मई की तरह गर्मी

केशवा कुमार सिंघिया,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा

Tue, 21 April 2026 11:31 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
बेरहम हुआ मौसम, अप्रैल में मई की तरह गर्मी

केशवा कुमार सिंघिया,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। अप्रैल में ही मई की तरह गर्मी महसूस किया जाने लगा है। लोग तेज तपती गर्मी से परेशान है। गर्मी बढ़ने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ है। लोग अपना दैनिक कार्य सुबह-शाम निपटा रहे हैं। खासकर दोपहर 11 बजे से शाम चार बजे तक सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लगातार तापमान बढ़ने से आने वाली मई माह में और अधिक गर्मी होने की चिंता लोगों को सताने लगी है। सुबह के बाद से ही बेवजह घरों से बाहर निकलने में लोग बचने लगे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेरहम हुआ मौसम, अप्रैल में मई की तरह गर्मी

वहीं निजी व सरकारी सभी स्कूलों के खुले रहने के कारण नन्हें- नन्हें बच्चे को स्कूल जाने की मजबूरी बनी हुई है। हालांकि गर्मी को देखते हुए स्कूलें मॉर्निंग में चलाई जा रही है। लेकिन स्कूलों में छुट्टी 11:30 से 12 बजे के बीच हो रही है। जिससे मॉर्निंग के बाद भी बच्चों को दोपहर के चिलचिलाती धूप में घर आने होते हैं। वहीं बच्चे बीमार हो रहे हैं। लोगों का मानना है कि स्कूलों में छुट्टी के समय में परिवर्तन होना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से तप रहा औरंगाबाद, हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, पेज 4 लीड
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित, दिहाड़ी मजदूरों पर ज्यादा असर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।