Extreme Temperature Rise 40 C Recorded in Bihar Heat Wave Alert Issued अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना, Samastipur Hindi News - Hindustan
More

अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना

मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मंगलवार को बिहार में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। इस दौरान लू चलने की संभावना है और आगामी दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया है।

Tue, 21 April 2026 11:29 PMNewswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुर
share
अगले दो दिनों तक पछुआ हवा के साथ दिन का तापमान बढ़ने की संभावना

केशव कुमार पूसा, निज संवाददाता। मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह से ही धूप की किरणें चुभोने लगी है। दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगा है। हीट वेब से शरीर में तपन महसूस होने लगी है। मंगलवार को दिन का तापमान 40 डग्रिी सेल्सियस रहा। जो सामान्य से करीब 4 डग्रिी अधिक है। इस दौरान करीब 17 किमी.प्रति घंटे की गति से जारी पछुआ हवा शरीर को झुलसा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार यह बीते 10 वर्षो में सबसे अधिक तापमान है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ.ए.सत्तार ने बताया कि इससे पूर्व वर्ष 2024 में आज के दिन का तापमान 39.2 डग्रिी सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:41.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, जेठ सी गर्मी बैशाख में पड़ने से बेचैनी

उन्होंने बताया कि आगे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने 26 अप्रैल तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में अधिकतम तापमान 38 से 40 डग्रिी सेल्सियस के बीच रह सकती है। कुछ जिलों में अधिकतम तापमान 42 डग्रिी सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 26 से 28 डग्रिी सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर बिहार के अनेक स्थानो पर अगले एक-दो दिनों तक लू चलने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इस दौरान गर्म हवा के साथ सामान्य से अधिक तापमान रह सकता है। इस दौरान औसतन 8 से 10 किमी. प्रति घंटा की गति से 22-23 अप्रैल को पछुआ और उसके बाद पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 40 से 50 एवं दोपहर में 10 से 20 प्रतिशत रहने की संभावना है।बीते 5 दिनों में तापमानतारीख अधिकतम न्यूनतम21 अप्रैल 40.0 21.620 अप्रैल 22.8 20.019 अप्रैल 34.5 21.818 अप्रैल 36.0 23.017 अप्रैल 34.2 21.4बीते 10 वर्षो में अधिक तापमान वाले 5 वर्षवर्ष अधिकतम न्यूनतम2026 40.0 21.62024 39.5 20.02021 37.5 22.42019 36.2 18.82018 35.9 24.8

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Weather: यूपी में कल 32 जिलों के लिए भीषण गर्मी का अलर्ट, मौसम विभाग का पूर्वानुमान
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मौसम: आज से तीन दिन लू चलने की चेतावनी, यलो अलर्ट जारी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।