41.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, जेठ सी गर्मी बैशाख में पड़ने से बेचैनी
बेतिया में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। पूर्वी व पश्चिम चंपारण समेत डुमराव राज्य के सबसे गर्म जिलों में शामिल हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले दो-तीन दिन राहत मिलने की संभावना नहीं है।

सुधीर कुमार बेतिया, वरीय संवाददाता। बैशाख में जेठ सी पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी से लोग बेचैन हो उठे हैं। अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री रहा।भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पूर्वी व पश्चिम चंपारण समेत डुमराव राज्य का सातवां सबसे गर्म जिला रहा। तीनों जिलों का तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया। गयाजी 42.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म जिला रहा। सुबह से ही निकली प्रचंड धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये।
रही सही कसर गर्म पछिया हवा ने पूरी कर दी। गर्म पछिया हवा से लोग दिन में झुलसते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दो-तीन दिन भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। हालांकि 24 अप्रैल से पुरवा हवा चलने के अनुमान जताये गये हैं। बुधवार व गुरुवार को आठ-10 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से पछिया हवा चलने के अनुमान हैं।सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा तापमान, महसूस हो रही अधिक गर्मी : अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किये जा रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री व न्यूनतम 1.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। सामान्य रूप से अधिकतम तापमान 35.8 व न्यूनतम 22.3 डिग्री रहनी चाहिए। सामान्य से अधिक तामपान रहने से लोगों को अधिक गर्मी महसूस हो रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन