sali supari killing by jija lover gun shot her in Muzaffarpur Bihar जीजा पर फिदा थी साली, प्रेमी को सुपरी दे हत्या करवा दिया; लेडी टीचर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा पर फिदा थी साली, प्रेमी को सुपरी दे हत्या करवा दिया; लेडी टीचर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

गिरफ्तार राजा कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह शिक्षिका से प्रेम करता था। लेकिन उसका संबंध उसके जीजा राजन कुमार से भी था। राजा ने शिक्षिका पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने जीजा से ही विवाह करेगी।

Thu, 26 March 2026 10:40 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
जीजा पर फिदा थी साली, प्रेमी को सुपरी दे हत्या करवा दिया; लेडी टीचर मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा

Bihar Crime News: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक पुराने मर्डर केस सनसनीखेज खुलासा हुआ है। जिले के मुशहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गोपालपुर भटौलिया बांध के समीप बीते साल 18 नवंबर की शाम निजी शिक्षिका की हत्या में पुलिस ने बुधवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें हत्या का आरोपित राजा कुमार और हत्या में इस्तेमाल पिस्टल सप्लाई करने वाले पीयर थाना क्षेत्र के मुतलुपुर निवासी संजीवन कुमार शामिल हैं। शिक्षिका की हत्या उसे जीजा ने ही करवाई थी। प्रेम संबंध बनाने के बाद जीजा अपनी साली से शादी करने को तैयार नहीं था। रास्ते से हटाने के लिए उसने साली को उसके एकतरफा प्रेमी के हाथों मरवा दिया।

गिरफ्तार राजा कुमार ने पुलिस को बताया है कि वह शिक्षिका से प्रेम करता था। लेकिन उसका संबंध उसके जीजा राजन कुमार से भी था। राजा ने शिक्षिका पर विवाह का दबाव बनाया तो उसने इनकार कर दिया और कहा कि वह अपने जीजा से ही विवाह करेगी। इसी बात से नाराज राजा ने शिक्षिका को गोली मारकर हत्या कर दी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3 दिनों में 3 बेटियां गायब, 15 दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली; ट्रैफिकिंग का आरोप

इस मामले में एसडीपीओ मुजफ्फरपुर पूर्वी-2 मनोज कुमार ने बताया कि राजा ने कबूलनामे में कहा है कि निजी स्कूल की शिक्षिका ने अपने जीजा राजन कुमार पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इसको लेकर उसके परिवार में भी झगड़ा हो रहा था। दोनों के बीच अफेयर था पर जीजा राजन उससे शादी करने को तैयार नहीं था। इसलिए राजन ने शिक्षिका को रास्ते से ही हटाने की साजिश रची। इधर, राजा भी प्रेम में चोट खाया हुआ था। वह शिक्षिका की हत्या के लिए तैयार हो गया। तब राजन ने उसे पिस्टल खरीदने के लिए 30 हजार रुपये दिए। मुतलुपुर के संजीवन कुमार से राजा ने पिस्टल का सौंदा किया।

ट्यूशन पढ़ाकर लौट रही थी साली

हत्या से दो दिन पहले उसने मुतलुपुर में राजन के दिए 30 हजार रुपये संजीवन कुमार को दिए। तब उसने पिस्टल और तीन गोलियां राजा को दे दी। इधर, शिक्षिका ट्यूशन पढ़ाने के बाद अपने घर चचेरा भाई आदित्य के साथ बाइक से जाने वाली थी। बांध पर पहले से ही राजा इंतजार करने लगा। जैसे ही शिक्षिका आई, उसने पीछा करके उस पर तीन फायर किया। हथियार के सप्लायर ने भी राजा ने पिस्टल देने की बात स्वीकारी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारियल में पानी नहीं होने पर बिहार में मारपीट, 10 लोग जख्मी; 4 की हालत गंभीर

पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था राजा

राजा कुमार कन्हौली विशुनदत्त स्थित पेट्रोल पंप पर नोजल मैन का काम करता था। पंप के मैनेजर का भी पुलिस ने बयान दर्ज किया है। उसने पुलिस को बताया कि राजा घटना से एक दिन पहले से ही उनके यहां ड्यूटी पर नहीं आ रहा था। उसने बताया था कि वह बाइक से गिरकर जख्मी हो गया है। इसके कारण वह काम पर नहीं आ सकता है। जब हत्या से संबंधित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसाारित हुआ तो उसने राजा पूरी तरह से स्वस्थ्य दिखा। पंप के मैनेजर के इस बयान से पुलिस का शक राजा पर गहराया तो उसे उठाकर पूछताछ की गई। इसमें उसने सब खुलासा कर दिया। राजा का बहनोई अभी फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नीट छात्रा मौत केस में सीबीआई रिपोर्ट दे, कोर्ट ने 30 तारीख तक मांगा जवाब
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।