Saharsa MLA IP Gupta goes Hyderabad with AIMIM MLAs why Owaisi called him AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद गए सहरसा MLA आईपी गुप्ता, औवेसी ने क्यों बुलाया?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद गए सहरसा MLA आईपी गुप्ता, औवेसी ने क्यों बुलाया?

सहरसा से विधायक एवं इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के प्रमुख आईपी गुप्ता AIMIM विधायकों के साथ शनिवार को हैदराबाद पहुंच गए। उन्हें एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने बुलावा भेजा है।

Sat, 14 Feb 2026 04:36 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद गए सहरसा MLA आईपी गुप्ता, औवेसी ने क्यों बुलाया?

बिहार के सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता शनिवार को AIMIM विधायकों के साथ हैदराबाद रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि उन्हें ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बुलाया है। आईपी गुप्ता इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पार्टी के एकमात्र विधायक हैं। उन्होंने आरजेडी और कांग्रेस के साथ महागठबंधन में रहकर बिहार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और जीते थे। अब उनकी ओवैसी से नजदीकी सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है।

सहरसा विधायक गुप्ता ने शनिवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने हैदराबाद दौरे की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में जीते AIMIM के सभी 5 विधायक और हाल ही में हुए बीएमसीए चुनाव में जीतकर कॉर्पोरेटर बनने वाले नेताओं को ओवैसी ने हैदराबाद बुलाया है। हैदराबाद सांसद उनका सम्मान करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईपी गुप्ता ने मंत्री पति पर रखा 10 लाख का इनाम, बिहारी लड़कियों की लगाई ती कीमत

आईपी गुप्ता ने कहा कि AIMIM विधायकों के साथ उन्हें भी ओवैसी का बुलावा आया है। AIMIM चीफ उनका भी सम्मान करना चाहते हैं। इसलिए वह ओवैसी की पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान एवं अन्य विधायकों के साथ हैदराबाद जा रहे हैं। सहरसा MLA ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ आईपी गुप्ता का नहीं, बल्कि पूरे बिहार एवं देश के तांती-ततवा का मान-सम्मान है।

एआईएमआईएम प्रमुख की तारीफ करते हुए आईपी गुप्ता ने कहा कि ओवैसी एक विद्वान हैं। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उन्होंने एक सच्चे भारतीय होने का परिचय दिया था। वह पहली बार ओवैसी से मिलेंगे और वहां पर भी पान समाज के आरक्षण की मांग रखेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जीजा MLA बन गया... विधायक IP गुप्ता ने साली संग मुंबई में बनाया वीडियो

एयरपोर्ट पर पप्पू यादव से गले मिले आईपी गुप्ता

वहीं, शनिवार को पटना से हैदराबाद रवाना होने से पहले विधायक आईपी गुप्ता की पूर्णिया सांसद पप्पू यादव से एयरपोर्ट पर मुलाकात हो गई। जेल से जमानत पर निकलने के बाद पप्पू यादव भी पटना से दिल्ली जा रहे थे। तभी आईपी गुप्ता से मिलकर वे इमोशनल हो गए। दोनों ने एक-दूसरे को गले भी लगाया।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन में रहकर इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के टिकट पर लड़े इंद्रजीत प्रसाद उर्फ आईपी गुप्ता ने 2038 वोटों से जीत दर्ज की थी। उन्होंने इस चुनाव भाजपा के आलोक रंजन को करीबी मुकाबले में हराया। विधायक बनने के बाद आईपी गुप्ता अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'संजय निषाद को चौराहे पर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे MLA आईपी गुप्ता

विधानसभा के बजट सत्र के दौरान भी वे अपनी तुकबंदी के जरिए अन्य सदस्यों का ध्यान आकर्षित करते रहते हैं। पिछले दिनों उन्होंने विधानसभा में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की भी जमकर तारीफ की थी। उनका वह बयान चर्चा में रहा था।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।