Saharsa MLA IP Gupta made video with sali spending quality time in Mumbai जीजा MLA बन गया... विधायक आईपी गुप्ता ने साली के साथ बनाया वीडियो, मुंबई में बिता रहे क्वालिटी टाइम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जीजा MLA बन गया... विधायक आईपी गुप्ता ने साली के साथ बनाया वीडियो, मुंबई में बिता रहे क्वालिटी टाइम

आईपी गुप्ता ने फेसबुक पर साली के साथ अपना वीडियो शेयर किया है। कहते हैं कि चार पांच महीनों के बाद मुंबई आने का मौका मिला।

Sun, 28 Dec 2025 04:36 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जीजा MLA बन गया... विधायक आईपी गुप्ता ने साली के साथ बनाया वीडियो, मुंबई में बिता रहे क्वालिटी टाइम

ई0 आईपी गुप्ता के नाम से चर्चित बिहार के सहरसा से निर्दलीय विधायक इंद्रजीत प्रसाद गुप्ता चुनाव के बाद अपने परिवार के साथ मुंबई में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। यह जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए खुद दिया है। विधायक ने अपनी साली के साथ एक वीडियो शेयर किया है जो चर्चा में है। वीडियो में नेताजी कह रहे हैं कि मुंबई आकर काफी सुकून मिला। साली को पता चला तो वह अकोला से चलकर मुंबई पहुच गई।

आईपी गुप्ता ने फेसबुक पर अपना वीडियो शेयर किया है। वे कहते हैं कि बहुत दिनों के बाद मुंबई आने का मौका मिला। चुनावी व्यस्तता के कारण चार-पांच महीनों से मौका नहीं मिला। अब अपने परिवार में आकर काफी सुकून मिला। उस दुनिया से दूर, शांति की दुनिया में,अपनों की दुनिया में। साली पिंकी को पता चला तो वह अकोला से चलकर आई है। जीजा एमएलए बन गया है तो मिलने आई है। मुझे याद है कि मैं, पत्नी और पिंकी काफी मस्तियां किया करते थे। कब सुबह हुई और कब शाम इसका पता ही नहीं चतता था तब। हमलोग मिले तो पुरानी बातें ताजा हो गईं। 15 साल पहले की मस्तियां वापस आ गई हैं। आईपी गुप्ता अक्सर वीडियो बनाते रहते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'संजय निषाद को चौराहे पर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे MLA आईपी गुप्ता

55 वर्षीय आईपी गुप्ता सिविल इंजीनियर और व्यवसाई हैं और इंडिन इनक्लुसिव पार्टी के नाम से अपना राजनैतिक दल चलाते हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव में वे सहरसा सीट से विधायक बने। 1 लाख 15 हजार वोट लाकर उन्होंने बीजेपी के आलोक रंजन झा को दो हजार वोटों से पराजित किया। आईपी गुप्ती कांग्रेस पार्टी में थे। 2020 का चुनाव उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सिकंदरा से लड़ा पर हार गए। 2025 चुनाव के ठीक पहले राहुल गांधी से मुलाकात के बाद कांग्रेस पार्टी से नाता तोड़ लिया और पटना गांधी मैदान में पान-तांती समाज की रैली करके अपनी जातीय ताकत दिखा दी। वे अखिल भारतीय पान महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

चुनाव से पहले उन्हेंने नई पार्टी आईपीपी बनाई और तेजस्वी यादव से मीटिंग कर 2025 चुनाव में महागठबंधन में तीन सीटें हासिल करने में कामयाब रहे। चुनाव में उनकी जीत हुई जबकि दो अन्य उम्मीदवार हार गए। आईपी गुप्ता जमुई जिले के पतौना के मूल निवासी हैं और हरियाणा के एम डी यूनिवर्सिटी रोहतक से सिविल इंजीनियरिंग में एमटेक किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हम पागल आदमी हैं, साइनाइड खाकर पैदा हुआ हूं; किस पर भड़के विधायक आईपी गुप्ता?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।