Sanjay Nishad Ko Chourahe Par Patthar Maaro says MLA IP Gupta in Hijab Controversy 'संजय निषाद को चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे विधायक आईपी गुप्ता, Bihar Hindi News - Hindustan
More

'संजय निषाद को चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे विधायक आईपी गुप्ता

मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के कथित वीडियो पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बचाव में उतरे यूपी के मंत्री संजय निषाद को सहरसा से विधायक आईपी गुप्ता ने चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारने की बात कह दी है।

Thu, 18 Dec 2025 11:00 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, सहरसा
share
'संजय निषाद को चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारो', हिजाब विवाद में कूदे विधायक आईपी गुप्ता

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुस्लिम महिला का हिजाब हटाने के वायरल वीडियो पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। इस मुद्दे पर पक्ष-विपक्ष के नेताओं के बड़बोले बयान भी आने लगे हैं। इंडियन इंक्लूसिव पार्टी के चीफ एवं सहरसा से विधायक आईपी गु्प्ता भी इस विवाद में कूद गए हैं। गुप्ता ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद को बेशर्म और संस्कारहीन बताया और कहा कि उन्हें चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारे जाने चाहिए। उन्होंने निषाद के नीतीश के बचाव में दिए गए “कहीं और उंगली लगाते तो क्या होता” वाले बयान पर गुस्सा जाहिर किया।

विधायक बनने के बाद आईपी गुप्ता अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में हैं। उन्होंने गुरुवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "यूपी मंत्री संजय निषाद की बेशर्म बयानबाजी- सिर्फ नकाब हटाया तो हल्ला, कहीं और उंगली लगाते तो क्या होता? बेशर्म और संस्कारहीन संजय निषाद की तुरंत चौराहे पर खड़ा कर पत्थर मारा जाना चाहिए।" इससे पहले सहरसा सदर अस्पताल में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मियों को हड़काते हुए उन्होंने कहा था कि वह पागल आदमी हैं और साइनाइड खाकर पैदा हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जहन्नुम में जाए…हिजाब विवाद के बीच नीतीश के बचाव में क्या बोल गए केंद्रीय मंत्री

बता दें कि सीएम नीतीश के द्वारा पिछले दिनों पटना में एक कार्यक्रम के दौरान मुस्लिम महिला आयुष डॉक्टर का कथित तौर पर हिजाब खींचने की कोशिश की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर सियासत गर्माई हुई है। सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर जारी है। कांग्रेस, आरजेडी समेत अन्य विपक्षी दलों ने नीतीश कुमार के इस व्यवहार की निंदा की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हिजाब विवाद में नीतीश के खिलाफ शिकायत, सपा नेत्री ने संजय निषाद को भी लपेटा

वहीं, एनडीए के नेता सीएम के बचाव में उतर आए हैं। इसी दौरान यूपी की योगी सरकार में मंत्री संजय निषाद ने पिछले दिनों कह दिया कि इसे बेवजह मुद्दा बनाया जा रहा है। वह (नीतीश) भी तो आदमी ही हैं। नकाब पर इतना विवाद हो गया है, कहीं और छू देते तो क्या होता। कहीं और चेहरा छुआ जाता, कहीं और उंगली पड़ जाती तो क्या होता।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।