Former BJP MLC's nephew and brother-in-law were shot at son dead, father critical in Siwan Bihar पूर्व BJP एमएलसी के भगीना और बहनोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग; बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्व BJP एमएलसी के भगीना और बहनोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग; बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

एसपी पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने भी सदर अस्पताल व आंदर ढ़ाला के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली व एक खोखा बरामद किया है।

Wed, 29 April 2026 11:18 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सीवान, निज प्रतिनिधि
share
पूर्व BJP एमएलसी के भगीना और बहनोई पर ताबड़तोड़ फायरिंग; बेटे की मौत, पिता की हालत नाजुक

Bihar Crime News: बिहार के सीवान में बुधवार की शाम बंदूक ऐसे गरजी कि एक बीजेपी नेता बेटे की मौत हो गई और नेताजी की हालत गंभीर है। नगर थाने के आंदर ढाला ओवरब्रिज के पास बुधवार की शाम अपराधियों ने भाजपा नेता , सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन व पूर्व एमएलसी मनोज कुमार सिंह के बहनोई व लक्ष्मीपुर निवासी चंदन सिंह व भगीना हर्ष सिंह को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल सीवान लाया गया , जहां चिकित्सकों ने भगीना को मृत घोषित कर दिया। वहीं, बहनोई चंदन सिंह को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है।

पुलिस ने मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी मामले को लेकर घटनास्थल व अन्य जगहों पर छानबीन की जा रही है। एसपी पूरन कुमार झा, सदर एसडीपीओ अजय कुमार व नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार ने भी सदर अस्पताल व आंदर ढ़ाला के पास स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी की शादी में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा; लव, सेक्स, धोखा की नई कहानी

पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली व एक खोखा बरामद किया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। बताया गया है कि चंदन सिंह व हर्ष एक तिलक समारोह में गाड़ी पर सवार होकर जा रहे थे कि अपराधियों ने आकर उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इसके बाद वे लोग उतरे तो फायरिंग कर दी गई। फायरिंग से चंदन सिह व हर्ष सिंह को गोली लगने के बाद स्थानीय संबंधियों, परिवार के सदस्यो व अन्य लोगों ने घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद बहनोई को पटना रेफर कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहारी युवक की हत्या पर बिहार पुलिस ऐक्शन में, दिल्ली पुलिस ने बताया- कैसे मारा

घटना की सूचना के बाद सदर अस्पताल में पदाधिकारियों के अलावा पूर्व एमएलसी मनोज सिंह,दरौंदा के विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह समेत भारी संख्या में लोग पहुंचे थे। वहीं, एसपी पूरन कुमार झा ने कहा कि अभी मामले की छानबीन की जा रही है। देर शाम तक हर्ष सिंह का शव सदर अस्पताल से अंत्यपरीक्षण के लिए ले जाया गया।

उधर घटना के बाद से आंदर ढ़ाला के पास अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। बताया जा रहा है कि गोली मारने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इन सभी की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है। हांलाकि, घटना के कारणों को लेकर अभी कुछ साफ तौर पर पता नहीं चल रहा है। भगीना की मौत के बाद से पूरे परिवार व परिजनों में शोक का माहौल कायम है। सदर अस्पताल में घटना की सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। सदर अस्पताल में विभिन्न थानों की पुलिस को भी तैनात किया गया था। अभी पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।