Rs 25 crore each approved for 6 new airports in Bihar work from survey to runway will start बिहार में 6 नए एयरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये मंजूर, सर्वे से रनवे तक का काम शुरू होगा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में 6 नए एयरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये मंजूर, सर्वे से रनवे तक का काम शुरू होगा

चुनावी साल में बिहार में 6 नए एयरपोर्ट शुरू करने के लिए 25-25 करोड़ रुपये का आवंटन नीतीश कैबिनेट ने किया है। ये हवाई अड्डे मुजफ्फरपुर, मधुबनी, मुंगेर, वाल्मीकि नगर, वीरपुर और सहरसा में शुरू किए जाएंगे। यहां से छोटे यात्री विमान उड़ान भर सकेंगे।

Tue, 17 June 2025 06:24 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में 6 नए एयरपोर्ट के लिए 25-25 करोड़ रुपये मंजूर, सर्वे से रनवे तक का काम शुरू होगा

बिहार में चुनावी साल में सरकार 6 शहरों में एयरपोर्ट शुरू करने की कवायद में जुट गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में 6 शहरों में छोटे हवाई अड्डों के निर्माण के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) से एमओयू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। ये एयरपोर्ट मधुबनी, वीरपुर (सुपौल), मुंगेर, वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण), मुजफ्फरपुर और सहरसा में बनेंगे। नीतीश कैबिनेट ने कुल 150 करोड़ रुपये यानी हर एयरपोर्ट के लिए शुरुआती तौर पर 25-25 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। इससे सर्वे से लेकर रनवे के निर्माण तक का काम शुरू हो सकेगा।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव (एसीएस) एस. सिद्धार्थ ने मंगलवार को मीडिया से बातचीत में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक निर्णय के तहत बिहार में 6 नए एयरपोर्ट का विकाल किया जाएगा। ये हवाईअड्डे न केवल क्षेत्रीय संपर्क को मजबूत करेंगे, बल्कि आर्थिक गतिविधियों को भी नई रफ्तार देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 15 एयरपोर्ट बनाने की तैयारी, कौन सा हवाई अड्डा आपके घर के पास?

एसीएस ने बताया कि सरकार ने प्रारंभिक तौर पर हर एयरपोर्ट के लिए 25 करोड़ रुपये का आवंटन मंजूर किया है। इस तरह कुल 150 करोड़ रुपये का आवंटन किया गया है। उन्होंने बताया कि इससे आवश्यक तकनीकी सर्वेक्षण, भूमि अधिग्रहण, रनवे और टर्मिनल भवनों जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास का कार्य शुरू होगा। बाद में और बजट आवंटित होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से भी बड़ा होगा बिहटा हवाई अड्डा, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला

हाल ही में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ऐलान किया था कि मुजफ्फरपुर में अगले साल तक एयरपोर्ट शुरू कर दिया जाएगा। मुजफ्फरपुर के पताही हवाई अड्डा से 2026 में यात्री विमान सेवा चालू करने की योजना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2026 में शुरू हो जाएगा उत्तर बिहार का यह एयरपोर्ट, सम्राट चौधरी का ऐलान

बता दें कि आने वाले समय में बिहार में 10 नए एयरपोर्ट शुरू करने की दिशा में काम चल रहा है। पटना, गया और दरभंगा में अभी हवाई सेवा संचालित हैं। पटना के पास बिहटा में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का काम शुरू हो चुका है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने ही इसका शिलान्यास किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव अब लेने लगा आकार, जानिए कितना पूरा हुआ काम

दूसरी ओर, पूर्णिया एयरपोर्ट पर इसी साल हवाई सेवा शुरू होने का दावा सरकार कर रही है। पूर्णिया में अंतरिम टर्मिनल भवन के निर्माण का कार्य चल रहा है। अब 6 और शहरों में भी एयरपोर्ट चालू होने के बाद यहां छोट विमान (19 सीटर) उड़ान भर सकेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।