Purnia airport terminal civil enclave taking shape know how much work completed पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव अब लेने लगा आकार, जानिए कितना पूरा हुआ काम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव अब लेने लगा आकार, जानिए कितना पूरा हुआ काम

पूर्णिया एयरपोर्ट से जल्द ही विमान सेवा शुरू करने की योजना है। अंतरिम टर्मिनल भवन का काम तेजी से चल रहा है। सिविल एन्क्लेव अब आकार लेने लगा है। संपर्क पथ से टर्मिनल भवन को जोड़ने वाली अंदरुनी सड़क का काम भी जल्द पूरा करने का निर्देश है।

Tue, 17 June 2025 10:01 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पूर्णिया
share
पूर्णिया एयरपोर्ट पर सिविल एनक्लेव अब लेने लगा आकार, जानिए कितना पूरा हुआ काम

बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई सेवा शुरू करने की कवायद तेज है। पूर्णिया हवाई अड्डा पर सिविल एनक्लेव अब आकार लेने लगा है। इसका निर्माण कार्य जोर शोर से चल रहा है। सदर एसडीओ ने एयरपोर्ट की ओर जाने वाली सभी सड़कों की मरम्मत का काम बरसात से पहले पूरा करने का निर्देश संबंधित कार्यपालक अभियंता को दिया। साथ ही सिविल एनक्लेव के निर्माण में तेजी लाने को कहा गया है। सिविल एन्क्लेव का काम पूरा होने के बाद पूर्णिया से विमान सेवा शुरू हो सकती है। बता दें कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने इस साल बजट भाषण के दौरान ऐलान किया था कि 15 अगस्त 2025 तक पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट उड़ने लगेंगी।

डीएम अंशुल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ ने सोमवार को पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माणाधीन सिविल एनक्लेव का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ पार्थ गुप्ता ने मौके पर मौजूद इंजीनियर और ठेकेदारों को निर्माण कार्य को तेजी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। दूसरी ओर, डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों से कहा है कि पूर्णिया से हवाई सेवा की शुरुआत जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराएं।

पूर्णिया एयरपोर्ट के निर्माण कार्य पर अपडेट

पूर्णिया एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का काम जोरों पर है। इसके अलावा हवाई अड्डा के संपर्क पथ से टर्मिनल भवन की अंदरूनी सड़क का निर्माण चल रहा है। सड़क निर्माण विभाग के पदाधिकारियों ने इस महीने के अंत तक इस रोड का काम पूरा हो जाने का दावा किया गया है। हवाई अड्डा परिसर में विद्युत आपूर्ति का काम भी बाकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15 अगस्त से पहले पूर्णिया एयरपोर्ट से हवाई जहाज उड़ने लगेंगे, सम्राट का ऐलान

बता दें कि पूर्णिया एयरपोर्ट पर अंतरिम टर्मिनल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। टर्मिनल भवन से मुख्य रास्ते को जोड़ने का काम भी जोर-शोर से चल रहा है। पूर्णिया जिला प्रशासन के द्वारा डेली बेसिस पर एयरपोर्ट पर चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा की जा रही है। पिछले गुरुवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्य को लेकर ईडी स्टर्न रीजन सेंटर हेडक्वार्टर दिल्ली, वरीय प्रबंधक एयरपोर्ट एएआई पूर्णिया, डीजीएम सिविल एयरपोर्ट पूर्णिया तथा अभियंता इंचार्ज पूर्णिया के साथ पूर्णिया एयरपोर्ट निर्माण कार्यों की अद्यतन प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।