rohini acharya said bhagwa gamcha dhari gunda reacts on chief minister samrat choudhary green towel statement बिहार में गमछे पर सियासत गरम, सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी बोलीं- भगवा गमछा धारी जमात गुंडों.., Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में गमछे पर सियासत गरम, सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी बोलीं- भगवा गमछा धारी जमात गुंडों..

रोहिणी आचार्य ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि हरे गमछा वालों को टारगेट करने की बातें कह कर बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में हिंसा भड़काना चाहते हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों को डराना चाहते हैं !! मुख्यमंत्री भूल रहे हैं कि बिहार तानाशाही के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने वालों की भूमि है।

Sun, 24 May 2026 09:08 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में गमछे पर सियासत गरम, सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी बोलीं- भगवा गमछा धारी जमात गुंडों..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा गमछे को लेकर दिए गए एक बयान के बाद बिहार में अब गमछे पर सियासत गरमा गई है। दरअसल सम्राट चौधरी ने शनिवार को पटना में आयोजित एआई समिट में कहा कि एआई से एक बार कह दिया जाए तो तुरंत सभी हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। मुख्यमंत्री की इन बातों पर अब राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या की प्रतिक्रिया आई है। रोहिणी आचार्या ने एक्स पर भगवा गमछा का जिक्र करते हुए अपनी बात रखी है।

रोहिणी आचार्या ने एक्स पर लिखा, 'भगवा गमछा धारी जमात गुंडों से पटी पड़ी है , मगर बात हरे गमछा वालों को टारगेट करने की हो रही है ? देश व् बिहार के तमाम माफिया , बड़े अपराधी व् गुंडे, दंगा भड़काने वाले, कानून की धज्जियाँ उड़ाते हुए बंदूक लहराने वाले गैंगस्टर्स एवं बलात्कारी भगवा गमछा लहराने , भगवा मुरेठा बांधने वाली पार्टी में हैं , मगर कानून व्यवस्था दुरुस्त करने की आड़ में खुले मंच से बिहार के मुख्यमंत्री हरे गमछा वालों को टारगेट करने की बात कर रहे हैं? एक मुख्यमंत्री के द्वारा सार्वजनिक मंच से इस प्रकार का पूर्वाग्रह से प्रेरित एवं द्वेषपूर्ण बयान निंदनीय व दुर्भाग्यपूर्ण है , ऐसा प्रतीत होता है कि हरे गमछा वालों को टारगेट करने की बातें कह कर बिहार के मुख्यमंत्री बिहार में हिंसा भड़काना चाहते हैं और अपने राजनीतिक विरोधियों को डराना चाहते हैं !!

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन हिन्दुस्तान के गौरव हैं, BJP चीफ से मिल बोले खेसारी;राजद पर क्या बोले
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर पीके ठोकेंगे ताल? BJP को टक्कर देगी जनसुराज

मुख्यमंत्री भूल रहे हैं कि बिहार तानाशाही के खिलाफ संघर्ष का बिगुल फूंकने वालों की भूमि है और मुख्यमंत्री के इस तानाशाही रवैये का भी माकूल जवाब भी बिहार की जनता अवश्य ही देगी..मुख्यमंत्री जब तकनीकी व ज्ञान - विज्ञान के मंच, एआई ( AI) के संदर्भ में आयोजित मंच , से बदले की भावना से भरा बयान दे ही रहे थे , तो उन्हें ये भी बोल ही देना चाहिए था कि भगवा गमछा वालों के सात खून , हर गुनाह माफ़ हैं !! गौरतलब है है कि भगवा मुरेठाधरी मुख्यमंत्री खुद संज्ञेय अपराध के मामलों के आरोपी रहे हैं और बिहार में लोग उन्हें अपराधियों का सम्राट कह कर भी सम्बोधित करते हैं ..'

सीएम सम्राट चौधरी ने क्या कहा था

बता दें कि शनिवार को ऊर्जा भवन में आयोजित एआई समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में करीब 4000 एआई कैमरे लगे हुए हैं। अगर एक बार एआई से कह दिया जए कि हरा गमछा वालों को खोजो तो क्या होगा? तुरंत सभी हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। हालांकि, इसके तुरंत बाद सीएम ने यह भी कहा कि मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट चौधरी के निशाने पर कौन?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।