Khesari Lal Yadav Meet bjp national president Nitin Nabin and praise him also reacts on rjd नितिन नवीन हमारे गौरव; BJP चीफ से मिले खेसारी लाल, RJD छोड़ने पर भी बोले सुपरस्टार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नितिन नवीन हमारे गौरव; BJP चीफ से मिले खेसारी लाल, RJD छोड़ने पर भी बोले सुपरस्टार

Khesari Lal Yadav Meet Nitin Nabin: नितिन नवीन और खेसारी की इस मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। खेसारी लाल के नितिन नवीन और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद यह भी अटकलें लगने लगी हैं कि क्या खेसारी लाल यादव का मन डोल रहा है?

Sun, 24 May 2026 06:10 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नितिन नवीन हमारे गौरव; BJP चीफ से मिले खेसारी लाल, RJD छोड़ने पर भी बोले सुपरस्टार

Khesari Lal Yadav Meet Nitin Nabin: बिहार के सियासत में एक नई हलचल हुई है। इस बार भोजपुरी फिल्मों के एक्टर और सिंगर तथा राष्ट्रीय जनता दल के नेता खेसारी लाल यादव नितिन नवीन की जमकर तारीफ करते नजर आए हैं। दरअसल शनिवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जन्मदिन था। जन्मदिन के मौके पर नितिन नवीन पटना में थे और उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा था। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का भी नाम है। नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे राजद नेता और भोजपुरी कलाकार खेसारी लाल यादव ने उनकी जमकर तारीफ भी की है। नितिन नवीन के साथ खेसारी लाल यादव की हुई इस मुलाकात के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी भी मौजूद थे। खेसारी लाल के नितिन नवीन और अन्य बीजेपी नेताओं से मुलाकात के बाद यह भी अटकलें लगने लगी हैं कि क्या खेसारी लाल यादव का मन डोल रहा है?

नितिन नवीन को जन्मदिन की बधाई देने के बाद राजद नेता खेसारी लाल यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘बिहार का बेटा पूरे हिन्दुस्तान का नेतृत्व कर रहे हैं। हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी इस बात की है। मैं किसी पार्टी का नहीं बल्कि एक कलाकार होने के नाते मुझे खुशी इस बात की है कि आज नितिन नवीन पूरे हिन्दुस्तान के गौरव हैं। कहीं ना कहीं हमें खुश होना चाहिए। मैं किसी पार्टी विशेष या जाति विशेष का नहीं, बल्कि मुझे लगता है कि एक इंसान होने के नाते हम सभी को उन्हें बधाई देना चाहिए। एक व्यक्तिगत रिश्ता शुरू से है। मुझे लगता है कि अपने बिहार का कोई भी आदमी अगर बड़े लेवल पर जाता है और अपने बिहार को बेहतर बनाने की बात करता है तो उसके साथ सबको रहना चाहिए। नितिन नवीन का जन्मदिन था और मैं भी पटना में था तो मुझे लगा कि इस शुभ अवसर उन्हें बधाई देना चाहिए। इसीलिए मैंने आकर शुभकामना दी।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर पीके ठोकेंगे ताल? BJP को टक्कर देगी जनसुराज

राजद पर क्या बोले खेसारी लाल यादव

मैं किसी पार्टी में नहीं आने वाला हूं और ना ही जाने वाला हूं। मैं एक कलाकार हूं और मुझे कलाकार ही रहने दो। मैं राजद में था, हूं और रहूंगा। मैं एक इंसान के साथ हूं। ऐसे इंसान के साथ जो बेहतर करता है उसके साथ उसका आशीर्वाद लेता हूं, उससे प्यार करता हूं। मैं एक कलाकार हूं मुझे कलाकार ही रहने दो। मुझे कुछ मत बनाओ। बता दें कि खेसारी लाल यादव पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट पर छपरा से चुनाव में उतरे थे। हालांकि, बड़ी लोकप्रियता के बावजूद उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी और वज्रपात;
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।