CM Samrat said AI would immediately catch all wearing green scarves gamchha switched to caste of criminals हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट बोले, फिर अपराधियों की जाति पर स्वीच कर गए; निशाने पर कौन?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट बोले, फिर अपराधियों की जाति पर स्वीच कर गए; निशाने पर कौन?

पटना में एआई समिट के उद्घाटन सत्र में सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना में 4 हजार से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो तो सभी हरा गमछा वालों को तुरंत पकड़ लेगा।

Sat, 23 May 2026 01:44 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
हरा गमछा वालों को AI तुरंत पकड़ लेगा, सीएम सम्राट बोले,  फिर अपराधियों की जाति पर स्वीच कर गए; निशाने पर कौन?

Samrat Choudhary Hara Gamchha Bayan: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित एआई समिट 2026 के उद्घाटन सत्र के दौरान एक ऐसी बात कही कि माहौल हल्का हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोग मु्स्कुराते हुए ताली बजाने लगे। उन्होंने हरा गमछा रखने वालों का उदाहरण देते हुए कहा कि एआई से एक बार कह दिया जाए तो तुरंत सभी हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। हालांकि, सीएम ने सफाई भी दी कि किसी खास व्यक्ति या व्यक्तियों की ओर मेरा इशारा नहीं है। राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ता और नेता हरे गमछा का इस्तेमाल करते हैं। अब गमछे का स्थान हरी टोपी ले रही है।

शनिवार को पटना के उर्जा भवन में सूचना प्रवैद्यिकी डिपार्टमेंट(आईटी) की ओर से एआई समिट 2026 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसका उद्घाटन किया जबकि विभागीय मंत्री नीतीश मिश्रा ने होस्ट किया। सीएम ने इस मौके पर बिहार के विकास में एआई की भूमिका को रेखांकित किया। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि पटना में करीब चार हजार एआई कैमरे लगे हुए हैं। अगर एक बार एआई से कह दिया जाए कि हरा गमछा वालों को खोजो तो क्या होगा। तुरंत सभी हरा गमछा वालों को पकड़ लेगा। यह कहते हुए सीएम के चेहरे पर हल्की मुस्कान फूट रही थी। हालांकि, उन्होंने तुरंत सफाई दी और कहा कि मैं किसी की तरफ इशारा नहीं कर रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में हर साल 20 हजार टीचर भर्ती, TRE का विज्ञापन जुलाई में; सम्राट का ऐलान

लगे हाथ मुख्यमंत्री बिहार में अपराधियों की जाति के मसले पर स्वीच कर गए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए किसी अपराधी की कोई जाति नहीं है। हम पूछना चाहते हैं कि पुलिस अब अपराधी की जाति पूछ कर गोली मारेगी क्या? ऐसा करना सही होगा क्या? हमारी पुलिस को पूरी छूट है कि अपराधी को अपराधी की तरह ट्रीट करना है। अपराधी चाहे किसी जाति का या धर्म का हो, उसके साथ केवल अपराधियों जैसा व्यवहार करना है। अगर कोई भी आदमी बिहार की प्रशासनिक व्यवस्था से कोई छेड़छाड़ करता है तो उसके लिए कोई जात और धर्म का अड़चन नहीं है। सभी लोग एकदम स्पष्ट रहिए कि राज्य में कानून का राज स्थापित करना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में महिला टीचर को घर के पास पोस्टिंग, पुरुष शिक्षकों के लिए भी खुशखबरी

सीएम ने कहा कि लोगों ने कभी कल्पना में भी नहीं सोचा था कि करोड़ों की संख्या में लोग मोबाइल का उपयोग कर पाएंगे। आज राज्य में 120 करोड़ से अधिक लोग मोबाइल हाथ में रखते हैं। भारत को यदि विकसित होना है तो बिहार को समृद्ध बनाना होगा। बिहार देश को विकास की दिशा दिखाता है। बिहार सदा से ज्ञान की भूमि रहा है। बिहार के विश्वविद्यालयों में विश्व भर के लोग पढ़ने आते थे। आईटी डिपार्टमेंट आगे भी ऐसे समिट का आयोजन करता रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IPL में बिहार की क्रिकेट टीम बनाएंगे अनिल अग्रवाल? सम्राट चौधरी ने भी दिए संकेत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।