Prashant kishor can contest election from nitin nabin seat bankipur jan suraaj party announced नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ठोकेंगे ताल? BJP के गढ़ में सेंधमारी के लिए जनसुराज बेताब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ठोकेंगे ताल? BJP के गढ़ में सेंधमारी के लिए जनसुराज बेताब

Prashant Kishor News: जनसुराज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि वहां से चुनाव लड़ने के लिए प्रशांत किशोर पार्टी की पहली पसंद हैं। लेकिन, अभी इस पर निर्णय लिया जाना है। वे शनिवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

Sun, 24 May 2026 07:03 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ठोकेंगे ताल? BJP के गढ़ में सेंधमारी के लिए जनसुराज बेताब

Prashant Kishor News: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शनिवार को दावा किया कि उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य निर्वाचित होने के बाद खाली हुई सीट पर होने वाले उपचुनाव में भाजपा को हरा देगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि पटना की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव साल 2025 के विधानसभा चुनावों में राजग की जीत के बाद उसके "पहले वर्ष पर जनमत संग्रह" जैसा होगा। हालांकि, उन्होंने इस सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया कि क्या वह खुद जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

अब भले ही प्रशांत किशोर ने इस सीट से अपनी उम्मीदवारी को लेकर मीडिया से कुछ नहीं कहा लेकिन पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की बातों से इस बात का साफ इशारा मिला है कि पीके से बांकीपुर सीट पर उपचुनाव में ताल ठोक सकते हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि वहां से चुनाव लड़ने के लिए प्रशांत किशोर पार्टी की पहली पसंद हैं। लेकिन, अभी इस पर निर्णय लिया जाना है। वे शनिवार को पार्टी दफ्तर में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दक्षिण बिहार के 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी और वज्रपात;

मनोज भारती ने दावा किया कि बांकीपुर में जनसुराज ही भाजपा को पराजित कर सकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में एनडीए ने हमारी घोषणाओं को चुराया। ऐसे में यदि विधानसभा में हमारा एक भी विधायक आ जाएगा तो हम बेहतर विपक्ष साबित होंगे। वहां हम जनता की बात पुरजोर तरीके से रख सकेंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहटा में जनसुराज का आश्रम स्थापित किया जा रहा है। यह अपने तरह का अनोखा आश्रम होगा।

बांकीपुर है बीजेपी का गढ़

बहरहाल पूर्व राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने कहा है कि जन सुराज पार्टी ने बांकीपुर सीट पर उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है। यह चुनाव उस समय होगा जब राजग सरकार को सत्ता में आए सात से आठ महीने हो चुके होंगे। इसलिए यह उपचुनाव सरकार के पहले वर्ष पर जनमत संग्रह होगा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'कॉकरोच जनता पार्टी' पर ध्यान दें सरकार, बोले प्रशांत किशोर- 2 करोड़ लोग जुड़े

बिहार विधानसभा चुनाव में जनसुराज पार्टी को करारी हार का मुंह देखना पड़ा था। बांकीपुर सीट को लेकर पार्टी सर्वे करा रही है और नेता कैंप भी कर रहे हैं। बांकीपुर सीट हॉट सीट मानी जाती है। नितिन नवीन के इस किले को भेदने के लिए जनसुराज पार्टी भले ही बेकरार है लेकिन यह पार्टी के लिए इतना आसान भी नहीं है। बांकीपुर कई दशकों से भाजपा का गढ़ रहा है। नितिन नवीन ने 2006 में अपने पिता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के निधन के कारण हुए उपचुनाव से इस सीट पर राजनीतिक शुरुआत की थी और पिछले वर्ष नवंबर में हुए विधानसभा चुनाव में लगातार पांचवीं बार इस सीट पर जीत हासिल की थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।